1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बैंकॉक में शॉपिंग कर के लौट रही कन्नड़ एक्टर Vijay Raghavendra की पत्नी का निधन, सामने आई वजह

बैंकॉक में शॉपिंग कर के लौट रही कन्नड़ एक्टर Vijay Raghavendra की पत्नी का निधन, सामने आई वजह

 Reported By: Namrata Dubey, Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 07, 2023 11:51 am IST,  Updated : Aug 07, 2023 12:09 pm IST

Vijay Raghavendra wife Spandana Demise: कन्नड़ एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी की अचानक मौत की खबर सामने आई है। हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया जा रहा है।

kannada actor Vijay Raghavendra wife spandana - India TV Hindi
कन्नड़ एक्टर विजय राघवेंद्र और पत्नी स्पंदना। Image Source : INSTAGRAM

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी की अचानक मौत हो गई। इस खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। वो छुट्टियां मनाने बैंकॉक गई हुई थीं, वहीं शॉपिंग से रूम लौटते वक्त एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

फैमिली के साथ छुट्टियां मना रही थीं स्पंदना

बैंकॉक में निधन होने की वजह से उनका पार्थिव शरीर आने में वक्त लग रहा है। कहा जा रहा है कि कल यानी मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु पहुंचेगा। बताया जा रहा है विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना फैमिली वेकेशन पर बैंकॉक गई थीं। अचानक मौत होने से एक्ट्रेस का परिवार सदमे में है। 

स्पंदना ने इस फिल्म में किया था काम
एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना ने फिल्मों में भी काम किया था। वो एक कैमियो रोल में नजर आ चुकी हैं। उनका ये गेस्ट रोल रविचंद्रन की फिल्म 'अपूर्वा' में देखने को मिला था। इसी महीने राघवेंद्र और पत्नी स्पंदना अपनी 16वीं सालगिराह मनाने वाले थे। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम शौर्य है।

विजय राघवेंद्र को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड
बता दें, 'चिन्नारी मुथा' में एक्टर विजय राघवेंद्र के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया। सैंडलवुड में एक्टर के इस रोल को काफी सराहा गया और इसी फिल्म के लिए विजय राघवेंद्र को नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। 

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के AI वाले हमशक्ल को देख राखी सावंत ने किया रिएक्ट, बोली- बदला लेने वो वापस आ गया!

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ जा रही थीं दिशा पाटनी, तभी भीड़ में किसी और ने ठीक की उनकी ड्रेस!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन