1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल पर लगाया गंभीर आरोप- 'कन्यादान करने वाले भाई से है अफेयर'

करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल पर लगाया गंभीर आरोप- 'कन्यादान करने वाले भाई से है अफेयर'

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 05, 2022 04:00 pm IST,  Updated : Aug 05, 2022 04:36 pm IST

Karan Mehra:पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर करण मेहरा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

realkaranmehrainstagram- India TV Hindi
karan mehra Image Source : REALKARANMEHRAINSTAGRAM

Highlights

  • निशा और करण ने 24 नवंबर साल 2012 में शादी की थी।
  • शादी के 5 सालों बाद दोनों के घर बेटे काविश का जन्म हुआ था।

Karan Mehra: टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण मेहरा लंबे समय से अपनी पत्नी निशा रावल के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब अभिनेता ने पत्नी पर गंभीर अरोप लगाए हैं। बता दें करण मेहरा का उनकी वाइफ और एक्ट्रेस निशा रावल के साथ बीते 14 महीनों से कोर्ट में केस चल रहा है। हाल ही में करण ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान करण ने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। करण ने कहा है कि निशा रावल का अपने मुंह बोले भाई रोहित सेठिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।

भाई के साथ प्यार

करण मेहरा ने कहा, ''14 महीने से मेरे घर में निशा के साथ रोहित सेठिया नाम का शख्स रह रहा है। इस व्यक्ति के साथ निशा का एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर चल रहा है। रोहित वो शख्स है, जो निशा का मुंह बोला भाई है, जिसने निशा का कन्यादान भी किया था। पिछले 14 साल से मैंने देखा है कि वह निशा से राखियां बंधवाते आया है, लेकिन आज वह दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। रोहित खुद पहले से ही शादीशुदा है और उसकी एक 7 साल की एक बेटी भी है। लखनऊ का रहने वाला रोहित मेरी बीवी के साथ रह रहा है और इसकी जानकारी निशा की मां लक्ष्मी रावल को भी है।''

Friday Releases: आलिया की डार्लिंग्स OTT पर और दुलकर सलमान की फिल्म थिएटर में, मनोरंजन से भरपूर है ये वीकेंड

जान से मारने की धमकियां

करण ने कहा, ''हर किसी को लगता है मर्द है तो गलत होगा, लेकिन अगर मैंने ये सच्चाई नहीं बताई तो हमेशा मुझे गलत समझा जाएगा। निशा और रोहित सटिया की तरफ से मुझे और मेरी पूरी फैमिली को जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मैं ये सच आपको इसलिए बता रहा हूं ताकि कल को अगर मुझे कुछ हो गया तो आपको सच्चाई मालूम होनी चाहिए।"

Bollywood Wrap: सोनम कपूर की बिगड़ी सेहत, करण मेहरा ने निशा रावल पर लगाया गंभीर आरोप

मेरे ही पैसों से लड़ रही केस 

मीडिया से बातचीत करते हुए करण ने यह भी बताया कि उन्हें अपने ही घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। एक्टर ने कहा कि सिर्फ निशा सिंगल मदर होने का दिखावा कर रही हैं। वह ना सिर्फ मेरे घर में रह रही है, बल्कि मेरे बिजनेस को भी चला रही है और मेरे ही पैसों से केस लड़ रही है। गौरतलब है कि करण के रुपये, लैपटॉप और बाकि के दस्तावेज उसी घर में है। एक्टर ने बताया कि उन्हें उन्ही के घर में जाने की इजाजत नहीं है। करण ने कहा कि मैं एक सिर्फ पांच जोड़ी कपड़ों के साथ पांच महीने तक घूमता रहा।

निशा और करण ने 24 नवंबर साल 2012 में शादी की थी। शादी के 5 सालों बाद दोनों के घर बेटे काविश का जन्म हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन