1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, वायरल वीडियो पर बेबो की टीम ने दिया रिएक्शन, बताया प्रेग्नेंसी रूमर्स का सच

प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, वायरल वीडियो पर बेबो की टीम ने दिया रिएक्शन, बताया प्रेग्नेंसी रूमर्स का सच

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 22, 2026 07:42 am IST,  Updated : Aug 22, 2026 07:42 am IST

करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेजी हो गईं। करीना को देखने के बाद नेटिजंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। लेकिन, अब अभिनेत्री की टीम ने साफ किया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

kareena kapoor khan- India TV Hindi
करीना कपूर खान। Image Source : IG/@KAREENAKAPOORKHAN/@VIRALBHAYANI

करीना कपूर खान हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर सुर्खियों में आ गईं। हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह ब्लैक जिम वियर में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस का लुक देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वह तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए नेटिजंस ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद अब एक्ट्रेस की टीम ने भी इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है और साफ किया कि करीना प्रेग्नेंट नहीं है। करीना की टीम ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

क्यों शुरू हुई प्रेग्नेंसी की अफवाहें?

दरअसल, हाल ही में करीना कपूर को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान करीना कपूर जिम के कपड़ों में एक बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा जा सकता है और उनकी टीम उन्हें छाते से ढकने की कोशिश कर रही है। जैसे ही करीना बिल्डिंग से बाहर निकलती हैं और कार में बैठने के लिए आगे बढ़ती हैं, एक पल को छाते से उनकी झलक देखने को मिलती है और इसी झलक में लोगों को उनका 'बेबी बंप' जैसा कुछ दिखाई दिया और सोशल मीडिया पर करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं।

प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर

वायरल वीडियो और प्रेग्नेंसी रूमर्स पर प्रतिक्रिया देते हुए अब करीना की टीम ने साफ किया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बेबो की टीम की का हवाला देते हुए बताया गया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं। वहीं इस वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक सूत्र ने HT से बातचीत में कहा, 'करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। यह सच नहीं है।'

करीना-सैफ का वेकेशन मोड

पिछले दिनों करीना कपूर पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ वेकेशन पर थीं, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। तस्वीरों में करीना ने समुद्र से बाहर आते सैफ अली खान की झलक दिखाई और उन्हें 'हॉट हसबैंड' बताया। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं, वहीं सैफ अली खान को नेटफ्लिक्स की 'कर्तव्य' में देखा गया था। अब सैफ अली खान, अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'हैवान' में नजर आएंगे, जिसका पहला गाना 'मेरे हीरो हैं वो' हाल ही में रिलीज हुआ है, जो इमोशनल कर देने वाला है।

ये भी पढ़ेंः करीना कपूर ने शेयर की वेकेशन फोटो, समुद्र किनारे बिता रहीं छुट्टियां, कूल अंदाज में दिखे सैफ अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन