1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान लेटेस्ट वीडियो में लगीं ग्लैमरस,अदाओं से ढाया कहर

करीना कपूर खान लेटेस्ट वीडियो में लगीं ग्लैमरस,अदाओं से ढाया कहर

 Published : Mar 04, 2024 11:17 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 11:49 pm IST

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियों में हैंइसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'क्रू' के नए गाने 'नैना' का एक टीजर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं।

Kareena Kapoor Khan- India TV Hindi
करीना की अदा देख फैंस हुए दीवाने Image Source : DESIGN

तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की तिकड़ी जल्द ही फिल्म  'क्रू' में नजर आने वाली है। फिल्म के टीज़र को लॉन्च के बाद से लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब हाल ही में करीना कपूर खान ने फिल्म 'क्रू' के एक नए गाने 'नैना' के टीजर का वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। इस वीडियो में करीना का दिलकश अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। एक्ट्रेस का ये ग्लैमरस लुक ऐसा है, जिसपर से फैंस का नजरे हटा पाना मुश्किल हो रहा है। आप भी देखें करीना का ये लेटेस्ट हाॅट अवतार। 

करीना ने अपने लुक से मचाया बवाल

करीना ने जो वीडियो शेयर किया है वो  'क्रू' के नए गाने 'नैना' का टीजर है। इसमें एक्ट्रेस ग्रीन कलर के आउटफिट में डांस करती और अपनी किलर अदाओं का जादू फैंस पर चलाती नजर आ रही हैं। वीडियो में करीना की दिलकश अदाएं देखते ही बन रही है। वहीं इस टीजर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि ये गाना कब रिलीज होने वाला है। करीना ने गाने का टीजर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सभी यात्री ध्यान दें। साल का सबसे हॉट ट्रैक नजदीक है 'नैना', कल रिलीज होगा।अब 'नैना' गाना फैंस को कितना पसंद आती है ये तो पता नहीं फिलहाल करीना का ये किलर लुक लोगों को किल कर रहा है। करीना के इस लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, 'क्रू' न केवल अपने स्टार-स्टडेड कास्ट के लिए, बल्कि भारत में कई अलग अलग शूटिंग लोकेशन्स के लिए भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसमें मुख्य रूप से मुंबई शामिल है। बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क प्रतिभाशाली निर्देशक राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को बड़े पर्दे पर लाने के लिए साथ आए हैं।

ये भी पढ़ें:

'सितारे जमीन पर' का नया लुक उड़ा देगा आपके होश, 16 साल बाद ईशान को देख रह जाएंगे दंग

लंबे समय बाद दिखी रानी मुखर्जी की बेटी, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग से सामने आया आदिरा का ये क्यूट वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन