1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान ने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में रिपीट की अपनी ये खास चीज, वेडिंग रिसेप्शन से है कनेक्शन

करीना कपूर खान ने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में रिपीट की अपनी ये खास चीज, वेडिंग रिसेप्शन से है कनेक्शन

 Published : Mar 04, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 07:09 pm IST

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में करीना कपूर का भी एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक देखने को मिला।तीनों दिन बेबो को अलग-अलग ग्लैमरस लुक में देखा गया। वहीं आखिरी दिन करीना को अपना बेहद ही खास चीज रिपीट करते हुए देखा गया, जिसका कनेक्शन उनके वेडिंग रिसेप्शन से है।

Kareena Kapoor khan- India TV Hindi
करीना कपूर खान ने रिपीट की अपनी ये खास चीज Image Source : DESIGN

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में मानों सितारे जमीन पर आ गए हो। तीन दिन तक हुए इस सेलिब्रेशन में बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान सबका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। वहीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी इस दौरान कुछ कम नजर नहीं आईं। आए दिन अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में रहने वाली करीना कपूर खान का अंबानी फैमिली की पार्टी में भी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक देखने को मिला। तीनों दिन बेबो को अलग-अलग ग्लैमरस लुक में देखा गया।, जिसमें उन्होंने अपनी कातिल अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया। वहीं फंक्शन के आखिरी दिन करीना का गोल्डन लुक देखने को मिला जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

करीना का राॅयल लुक

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन करीना ने फेमस डिजाइनर रितु कुमार के कलेक्शन से गोल्डन कलर की कस्टम-मेड हैवी एम्बेलिश्ड ड्रेस कैरी किया था। बेबो ने इस शॉर्ट गोल्डन ड्रेस के साथ मैचिंग लॉन्ग जैकेट केरी की हुई है। इस लुक में करीना बेहद ही राॅयल दिखीं। हालांकि लोगों का ध्यान करीना की ड्रेस से ज्यादा उनकी ज्वेलरी ने खींचा। इस आउटफिट के साथ करीना कपूर खान ने गोल्ड का हैवी ज्वेलरी पेयर किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना के इस ज्वेलरी का कनेक्शन उनकी वेडिंग रिसेप्शन से है? 

करीना ने रिपीट की अपनी ज्वेलरी

जी हां, करीना ने ये ज्वेलरी अपनी वेडिंग रिसेप्शन में पहना था, जो कि दल्ली में हुई थी। उस समय एक्ट्रेस ने इस नेकलेस को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिंक कलर के डिजाइनर गरारा के साथ पेयर किया था। ऐसे में करीना अपने कपड़े और ज्वेलरी को कितना संभाल कर रखती है, इस बात का अंदाजा हम इससे लगा सकते हैं। इतनी स्टाइलिश होने के बाद करीना अपनी ज्वेलरी को रिपीट करने के कतराती नहीं हैं।  

Kareena Kapoor Khan
Image Source : DESIGNकरीना कपूर खान ने रिपीट की अपनी ये खास चीज

करीना का वर्कफ्रंट

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म 'क्रू' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी दिखाई देंगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म ‘क्रू’ तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करती हैं। राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढें:

मिस न करे अनंत-राधिका के ये बेस्ट मोमेंट्स, इन वीडियोज में दिखेगा कपल का मस्ती भरा अंदाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन