1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस न करे अनंत-राधिका के ये बेस्ट मोमेंट्स, इन वीडियोज में दिखेगा कपल का क्यूट अंदाज

मिस न करे अनंत-राधिका के ये बेस्ट मोमेंट्स, इन वीडियोज में दिखेगा कपल का क्यूट अंदाज

 Published : Mar 04, 2024 06:18 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 06:19 pm IST

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का रविवार 3 मार्च को समापन हो गया। इन 3 दिनों तक पूरी दुनिया की नजर जामनगर पर टिकी थी। इसी बीच अब हम आपके लिए इस फंक्शन से जुड़े कुछ ऐसे वीडियोज लेकर आए हैं, जिसमें आपको अनंत-राधिका के बेस्ट मोमेंट्स देखने को मिलेंगे।

Anant-Radhika Pre Wedding- India TV Hindi
अनंत-राधिका के ये बेस्ट मोमेंट्स Image Source : DESIGN

मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का तीन दिन का प्री-वेडिंग फंक्शन अब खत्म हो गया है। तीन दिन तक हुए इस फंक्शन की एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं, जिसमें अंबानी परिवार से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स तक का जलवा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस पार्टी से जुड़े कुछ ऐसे वीडियोज भी हैं, जिसपर शायद आपकी नजरे न गई हो। अब हम आपके लिए कुछ ऐसे ही वीडियोज लेकर आए हैं, जिसमें आपको अनंत-राधिका के बेस्ट मोमेंट्स देखने को मिलेंगे। डालिए एक नजर इन वीडियोज पर।

अन्न सेवा में एक-दूजे के साथ लोगों को परोसा खाना

राधाकि-अनंत की ये वीडियो अन्न सेवी की है, इस दौरान दोनों साथ में मुकेश अंबानी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान दोनों को साथ में लोगों को खाना परोसते हुए भा देख जा सकता है।

 रिहाना के साथ दोनों ने की खूब मस्ती

वहीं इस वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह राधाकि-अनंत रिहाना के परफॉर्मेंस पर साथ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्टेज पर पूरा अंबानी परिवार रिहाना के गाने पर एजाॅय करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

संगीत पर दोनों ने किया धमाकेदार डांस 

वहीं राधाकि-अनंत का ये वीडियो सबसे ज्यादा मदेजार है, जिसमें दोनों मस्ती में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों का क्यूट अंदाज देखते ही बन रहा है। वहीं इस दौरान राधिका के एक्सप्रेशन लोगों को दीवाना बना रहे हैं। 

एक-दूजे का हाथ थामे आए नजर

ये वीडियो राधाकि-अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन के लास्ट दिन यानि की हस्ताक्षर सेरेमनी का है। इसमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक -दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। 

एक-दूसरे को प्यार से निहारते दिखें राधिका-अनंत

ये वीडियो भी राधाकि-अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन के लास्ट दिन यानि की हस्ताक्षर सेरेमनी का ही है। जब राधिका एंट्री लेती है तो अनंत उन्हें बड़े ही प्यार से देखते हुए नजर आते हैं। तो वहीं राधिका की नजरे भी अनंत से नहीं हटती है। ये सभी वीडियोज इस बात का सबूत है कि शादी से पहले ही राधिका और अनंत के बीच बेहद ही प्यारा बाॅन्ड है। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। 

ये भी पढ़ें:

 अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में 'कजरारे-कजरारे' पर झूमती दिखीं आराध्या, वीडियो देख फैंस कह रहे छोटी ऐश्वर्या राय

अनंत अंबानी की पार्टी से स्टाइल में निकली राहा, रणबीर कपूर की बेटी के अजब गजब एक्सप्रेशन ने जीता दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन