1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 800 करोड़ी रॉयल पैलेस में छुट्टियां मना रहीं हीरोइन, 10 साल बड़े हीरो से की है शादी, फिल्मों का जादूगर है पूरा खानदान

800 करोड़ी रॉयल पैलेस में छुट्टियां मना रहीं हीरोइन, 10 साल बड़े हीरो से की है शादी, फिल्मों का जादूगर है पूरा खानदान

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 02, 2026 08:49 pm IST,  Updated : May 02, 2026 08:49 pm IST

करीना कपूर इन दिनों छुट्टियों पर हैं और पटौदी पैलेस में धूप का आनंद लेते दिखी हैं। करीना ने खुद ही इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Kareena Kapoor And Saif Ali khan- India TV Hindi
करीना कपूर और सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM@KAREENAKAPOOR

करीना कपूर बॉलीवुड की उन चंद हीरोइन्स में से हैं जो अकेले दम पर फिल्म हिट करवाने का स्टारडम रखती हैं। लगातार फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैन्स के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली करीना इन दिनों छुट्टियों पर हैं। करीना ने हाल ही में अपनी छुट्टियां की झलकियां भी फैन्स के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपने 800 करोड़ी रॉयल पैलेस में गुनगुनी धूप का आनंद लेती दिख रही हैं। इस पैलेस का नाम है पटौदी पैलेस को हरियाणा के गुरुग्राम में मौजूद है। 

छुट्टियों पर निकलीं करीना कपूर

करीना ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे अपने परिवार के पटौदी पैलेस में मौजूद हैं। दरअसल से पैलेस पटौदी खानदान का है जो भोपाल रियासत के राजा हुआ करते थे। करीना ने अपनी उम्र से 10 साल बड़े हीरो सैफ अली खान से शादी की है। दोनों के बीच खूब प्यार है और 2 प्यारे बच्चे भी हैं। करीना अक्सर ही अपने पति संग हॉलीडे की तस्वीरें शेयर करती दिखती रहती हैं। 

रॉयल हैरिटेज है करीना कपूर का पैलेस

पटौदी पैलेस की कहानी साल 1935 में शुरू हुई थी जब इसे भोपाल के नवाब ने बनवाया था। इस पैलेस को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। 10 एकड़ से ज्यादा में फैले वर्तमान में इस पैलेस की अनुमानित कीमत 800 करोड़ रुपयों से ज्यादा की है। वर्तमान में सैफ अली खान इसके मालिक हैं और आज भी उनका परिवार यहां छुट्टियां मनाते नजर आता रहता है। इस पैलेस को ब्रिटिश आर्किटेक्ट रॉबर्ट टॉर रसल ने बनाया था जिसमें करीब 150 कमरे हैं। इस पैलेस में अब तक कई फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है। इनमें से कई पॉपुलर फिल्में जैसे वीर जारा, मंगल पांडे और एनिमल शामिल हैं। सर्वसुविधाओं से लैस ये पैलेस अक्सर ही करीना और सैफ अली खान के सोशल मीडिया पर दिख जाता है। बीते दिनों करीना कपूर ने अपने परिवार संग यहां छुट्टियों का आनंद लिया था और अपने बच्चों की तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब एक बार फिर करीना ने यहां की तस्वीर शेयर की है जिस पर फैन्स ने भी प्यार लुटाया है। लोगों ने कमेंट सेक्शन में करीना की ब्यूटी की भी तारीफ की है।

ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह खरीदेंगी नया घर, आर्यमान और आयुष्मान प्रॉपर्टी में करेंगे निवेश, मुंबई की प्रीमियम लोकेशन में होगा आशियाना

'जब तक जिंदगी है', 83 साल की उम्र और बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार, लेकिन रत्ती भर नहीं घटी सीखने की ललक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन