1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नैनी की गोद में चढ़े दिखे करीन कपूर के लाडले, लोगों ने लगाई क्लास!

नैनी की गोद में चढ़े दिखे करीन कपूर के लाडले, लोगों ने लगाई क्लास!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 02, 2023 01:52 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 01:53 pm IST

करीना कपूर के दोनों ही बेटे बड़े क्यूट हैं और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन लोग इन्हें ट्रोल करते हैं। इस बार भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस तैमूर को फटकार लगा रहे हैं।

Kareena Kapoor Son Taimur - India TV Hindi
Kareena Kapoor Son Taimur Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फैमिली के साथ एक हैप्पी लाइफ बिता रही हैं। एक्ट्रेस के लुक और कॉन्फीडेंट अंदाज को लोग खूब पसंद करते हैं। एक्ट्रेस के दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी किसी सोशल मीडिया सेंसेशन से कम नहीं हैं। दोनों की क्यूटनेस पर फैंस कभी जमकर प्यार दिखाते हैं तो कभी लताड़ लगाते हैं। इस बार भी दोनों का एक वीडियो सामने आया है। 

वीडियो में दिखे तैमूर और जेह

सामने आए वीडियो में तैमूर और जेह बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। तैमूर और जेह दोनों ही अपनी नैनी की गोद में सवार नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में आप देखेंगे कि जेह अपने सिर पर बार-बार मार रहा है, वहीं दूसरे में छोटी सी नैनी की गोद में तैमूर है। दोनों ही तुषार कपूर के बेटे की जन्मदिन की पार्टी अटेंड कर के घर जा रहे हैं। वीडियो में वैसे तो दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं। कई लोग इन्हें कपूर फैमिली से कंपेयर कर रहे हैं वहीं कई लोग कह रहे हैं कि ये पापा सैफ की तरह लग रहे हैं। 

लोगों ने लगाई फटकार
वहीं कई लोगों ने तैमूर को ट्रोल भी किया। लोगों ने कहा कि खुद घोड़े जैसा हो गया है और नैनी की गोदी में सवार है। एक ने लिखा कि जितना बड़ा खुद है उतनी बड़ी नैनी है, जो चल भी नहीं पा रही। एक ने पुराने किस्से से रिलेट करते हुए लिखा कि इसका मूड आज ऑफ है, वरना ये मीडिया को गाली देता है।  एक ने तो नैनी के लिए चिंता जाहिर की और लिखा कि पतली दुबली लड़की गोद में उठाकर चल रही है। 

Trolls on Taimur
Image Source : INSTAGRAMTrolls on Taimur.

पहले भी तैमूर हुए ट्रोल
वैसे तैमूर को पहली बार ट्रोल नहीं किया जा रहा। करीना के लाडले को ट्रोलर्स आए दिन निशाने पर लिए रहते हैं। अपने नाम को लेकर ट्रोल होने के बाद वो कई मौकों पर ट्रोल हो चुके हैं। हाल में ही तैमूर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहा वो मीडिया वालों को जाने के लिए कह रहे थे। ट्रोलर्स ने वो वीडियो देखने के बाद तैमूर को बदतमीज कहा था। कई ने करीना को हिदायत दे दी थी कि वो अपने बच्चे पर लगाम लगाएं। 

ये भी पढ़ें:  

वनराज का दिखेगा शैतानी चेहरा, प्रेग्नेंट काव्या को पीटने के जुर्म में अनुपमा पहुंचाएगी जेल!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन