1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kareena Kapoor ने 'द बकिंघम मर्डर्स' के इस रोल के लिए किया था 23 साल से इंतजार, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Kareena Kapoor ने 'द बकिंघम मर्डर्स' के इस रोल के लिए किया था 23 साल से इंतजार, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

 Published : Oct 16, 2023 06:58 am IST,  Updated : Oct 16, 2023 06:59 am IST

करीना कपूर ने खुलासा किया कि वह हंसल मेहता की अपकमिंग फिल्म में अपने रोल के लिए काफी खुशी है, जिसमें वह एक जासूस का किरदार निभा रही हैं। करीना ने अपने सोशल मीडिया पर किरदार के बारे में कुछ खास बातें बताई है।

Kareena Kapoor - India TV Hindi
करीना कपूर Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। हंसल मेहता की इस फिल्म में बॉलीवुड की बेबो नजर आने वाली हैं। फिल्म का प्रीमियर बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है। करीना कपूर ने फिल्म के सेट से अपने नए किरदार की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके लिए उन्होंने 23 साल इंतजार किया था। करीना ने फोटोज के कैप्शन में इस रोल को लेकर कुछ खास बातें भी शेयर की है। 

करीना कपूर बनी जस भामरा 

हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर जस भामरा नाम का एक जासूस और मां का किरदार निभाते दिखाई देने वाली हैं, जिसे अपने बच्चे को खोने के बाद बकिंघमशायर में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या की जांच करने का मौका मिलता है। रविवार को करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने किरदार के बारे में बताया है। एक तस्वीर में वह कांच की खिड़की से बाहर देखती हुई नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह सोच विराच करती नजर आईं और एक फोटो में वो इंतजार करती नजर आईं। एक तस्वीर में वह सेट पर कोहरे के बीच खड़ी नजर आ रही है। 

करीना के नए किरदार के बारे में 
करीना कपूर ने जस भामरा का किरदार निभाने के सफर के बारे में लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, 'जस भामरा एक ऐसा किरदार था जिसे निभाने का मैं पिछले 23 सालों से इंतजार कर रही थी, जासूसी फिल्में और सीरीज करने का मैंने 23 साल से इंताज किया था। मैं थ्रिलर फिल्मों की फैन होने के नाते प्राइम सस्पेक्ट में करमचंद से लेकर हेलेन मिरेन तक, हरक्यूल पोयरोट में क्रिस्टी से लेकर मारे ऑफ में केट विंसलेट तक सब कुछ देखा है।' मैं बस जासूस महिला का किरदार करना चाहती थीं। हंसल और एकता ने मुझे ये मौका दिया उसके लिए थैंक यू।'

करीना कपूर का वर्कफ्रंट
करीना को आखिरी बार सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' में देखा गया था, जो 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी लीड रोल में नजर आए थे। करीना कपूर अपकमिंग फिल्म 'द क्रू' में कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और तब्बू के साथ नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है।

ये भी पढ़ें- 

 

Art Director Milan का हुआ निधन, साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार ने दी श्रद्धांजलि

Hema Malini को पहली बार देख Dharmendra ने कह दिया था कुछ ऐसा, सरेआम शरमा गई थीं ड्रीम गर्ल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन