1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पैपराजी को देखते ही करीना कपूर के छोटे लाडले ने पकड़ लिया माथा, हरकत देख छूटेगी हंसी

पैपराजी को देखते ही करीना कपूर के छोटे लाडले ने पकड़ लिया माथा, हरकत देख छूटेगी हंसी

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Mar 21, 2024 11:19 am IST,  Updated : Mar 21, 2024 04:25 pm IST

करीना कपूर के लाडले छोटे बेटे जहांगीर भी मम्मी की तरह ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। वो अक्सर अपनी मम्मी के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल में ही वो स्पॉट किए गए जहां उन्होंने कुछ ऐसा किया कि देखने वाले अब अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Saif Ali khan kareena kapoor jeh- India TV Hindi
सैफ अली खान, करीना कपूर और जेह। Image Source : VIRAL BHAYANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपूर खानदान की सबसे सफल बेटी करीना कपूर शादी और बच्चे होने के बाद भी फिल्मों में पूरी तरह सक्रिय हैं। उनकी एक्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। वो आज भी अपने दमदार रोल्स से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के लिए 'क्रू' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के प्रमोशन्स में एक्ट्रेस जोर-शोर से लगी हुई हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज हाल ही में एयरपोर्ट पर देखने को मिला। इस दौरान करीना कपूर के साथ उनका पूरा परिवार नजर आया, यानी सैफ अली खान और दोनों बेटे जेह-तैमूर एक्ट्रेस के साथ दिखे।

जेह की क्यूटनेस पर फैंस फिदा

एक तरफ करीना के स्टाइल और जैकेट तो वहीं दूसरी तरफ छोटे बेटे जेह की हरकतों ने लोगों का ध्यान खींचा। करीना कपूर की जैकेट पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'क्रू' का नाम लिखा था, जिसे वो फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसी दौरान जेह पैपराजी को देख परेशान नजर आए। वो जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे और पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया वैसे ही उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया। उनका ये एक्शन कैमरों में रिकॉर्ड हो गया और अब उसे देखकर लोग काफी फनी रिएक्शन्स दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जेह पैप्स को देखकर हैरान-परेशान हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा कि जेह को लग रहा है ये फिर आ गए। वहीं एक ने लिखा, 'छोटा बच्चा भी अब समझने लगा है।' इसके अलावा कई लोग ऐसे हैं जो जेह की क्यूटनेस पर फिदा हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है और काफी फनी भी है। 

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में नजर आएंगी करीना

बता दें, कई सालों से करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वो 'जाने जान' में जयदीप अहलावत और एक्टर विजय वर्मा के साथ नजर आई थीं। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। अब जल्द ही करीना कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम 3' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस एक्शन करते भी फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'क्रू' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में एकट्रेस तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी। फिल्म में उनका दमदार रोल देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: गोद में बेटी मालती, साथ में विदेशी पति को लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, करेंगी रामलला के दर्शन

एल्विश यादव का फोन खोलेगा सांप के जहर वाली रेव पार्टी के राज, नोएडा पुलिस खंगाल रही सोशल मीडिया चैट्स 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन