1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ में मिली कार्तिक आर्यन की असल जिंदगी की हीरोइन? मां का पूरा हो सकता है डॉक्टर बहू का सपना

साउथ में मिली कार्तिक आर्यन की असल जिंदगी की हीरोइन? मां का पूरा हो सकता है डॉक्टर बहू का सपना

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 12, 2025 09:49 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 09:49 am IST

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'आशिकी-3' को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक की इस फिल्म साउथ हीरोइन श्रीलीला नजर आने वाली हैं। श्रीलीला एक एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन के लिए बीता साल काफी शानदार रहा है। कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया-3' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अब कार्तिक इस साल भी अपनी फिल्म 'आशिकी-3' के साथ पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ साउथ फिल्मों की हीरोइन श्रीलीला अहम किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म की खबरों के बीच कार्तिक और श्रीलीला की डेटिंग की चर्चा भी तेज हो चली है। खास बात ये है कि अगर ये खबरें सच हैं कि कार्तिक श्रीलीला को डेट कर रहे हैं तो एक्टर की मां का सपना पूरा होने वाला है। कार्तिक की मां हमेशा से चाहती थी कि उनका बेटा एक डॉक्टर से शादी करे। खास बात ये है कि श्रीलीला डिग्री से एक डॉक्टर हैं और एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैं। 

मां को मिली डॉक्टर बहू?

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने 10 साल में बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है और अब ये एक हिट हीरो बन गए हैं। कार्तिक ने बीते साल भी बॉलीवुड को एक सुपरहिट फिल्म दी थी। अब इस साल भी कार्तिक दीवाली पर 'आशिकी-3' लेकर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। ऐसे में कार्तिक के डेटिंग की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कार्तिक अपनी फिल्म की हीरोइन श्रीलीला को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों कपिल शर्मा के शो में आई कार्तिक आर्यन की मां ने भी ये इच्छा जताई थी कि उनकी बहू एक डॉक्टर हो। कार्तिक का पूरा परिवार डॉक्टर है, मां, पिता और बहन तीनों पेशे से डॉक्टरी करते हैं। इसके चलते कार्तिक की मां ने भी अपनी बहू के डॉक्टर होने की ख्वाइश जाहिर की थी। अब अगर कार्तिक और श्रीलीला के डेटिंग की खबरों में सच्चाई है तो उनकी मां के डॉक्टर बहू का सपना पूरा हो सकता है। हालांकि कार्तिक और श्रीलीला दोनों ने ही इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

आशिकी-3 में साथ नजर आएंगे कार्तिक और श्रीलीला

कार्तिक आर्यन ने बीते साल दीपावली पर अपनी फिल्म 'भूल भुलैया-3' से बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था। इस फिल्म ने अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन को भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया था। अब इस साल भी कार्तिक दीपावली पर धमाका करने वाले हैं। कार्तिक की फिल्म 'आशिकी-3' इसी साल दीपावली पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ साउथ हीरोइन श्रीलीला अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को अनुराग बासु डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक और श्रीलीला के साथ अमन अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन