1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसी थी महंगी गाड़ियों में चलने वाले कार्तिक आर्यन की पहली कार, खोलते ही बाहर आ जाता था दरवाजा, छत से टपकता था पानी

ऐसी थी महंगी गाड़ियों में चलने वाले कार्तिक आर्यन की पहली कार, खोलते ही बाहर आ जाता था दरवाजा, छत से टपकता था पानी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 20, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 06:38 pm IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों 'चंदू चैंपियन' की सक्सेज एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं और एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियों में चलते नजर आते हैं। हाल में उन्होंने अपनी पहली गाड़ी के बारे में बताया है।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हलिया रिलीज बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म की सफलता के एक्टर मजे ले रहे हैं। कॉमेडी चैट शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के फिनाले में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी मम्मी माला तिवारी के साथ पहुंचे, जल्द ही ये एपिसोड जारी किया जाएगा। इस दौरान सभी मस्ती करते नजर आए। महंगी लग्जरी गाड़ियों के शौकीन एक्टर ने अपनी पहली कार का किस्सा सुनाया। मुंबई में आने के बाद उनकी पहली कार एक थर्ड-हैंड कार थी। । बातचीत के दौरान, कपिल ने मजाकिया अंदाज में कार्तिक से उनकी थर्ड-हैंड कार के बारे में पूछा, कार के पीछे की कहानी क्या है? इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, 'मैंने जिससे यह कार खरीदी थी, उसने इसे सेकंड-हैंड खरीदा था।'

कुछ ऐसी थी कार्तिक की कार

कार्तिक ने कहा, 'शुरुआत में मैं रेड कार्पेट और दूसरे इवेंट्स में जाने के लिए रिक्शा से ट्रैवल करता था। किसी तरह, मैंने एक कार खरीदी, लेकिन वह काफी परेशान करती थी, उसका ड्राइवर की सीट का दरवाजा खराब था... वह खुलता नहीं था।' एक्टर ने कहा, 'जब मैं उस कार से इवेंट्स में जाता था तो वहां ऐसे नौकर होते थे, जिन्हें मुझे दरवाजा खोलने से रोकना पड़ता था क्योंकि मुझे दरवाजा खराब होने के चलते दूसरी तरफ से बाहर निकलना पड़ता था। मैं पीछे की तरफ कूदकर बाहर आता था। मैं उनसे कहता था, वह दरवाजा मत खोलना वरना वह टूट जाएगा।'

कार की छत से चूता था पानी

कार्तिक के बताया, 'बारिश के दौरान, कार में पानी टपकता था। मुझे बारिश की बूंदों से बचकर गाड़ी चलानी पड़ती थी। यह एक यूनीक परेशानी थी।' द ग्रेट इंडियन कपिल शो का यह एपिसोड शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की हाल ही में बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा 'चंदू चैंपियन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया, जिन्होंने 1970 राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में हुए पैरालंपिक में देश का नाम रौशन किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन