1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रेकअप रूमर्स के 2 साल बाद Sara Ali Khan को देख Kartik Aaryan ने यूं लगाया गले, वायरल हो रहा है वीडियो

ब्रेकअप रूमर्स के 2 साल बाद Sara Ali Khan को देख Kartik Aaryan ने यूं लगाया गले, वायरल हो रहा है वीडियो

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 17, 2022 12:15 pm IST,  Updated : Jun 17, 2022 12:18 pm IST

करीब दो सालों के बाद हाल ही में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक साथ नजर आए जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Kartik Aaryan & Sara Ali Khan- India TV Hindi
Kartik Aaryan & Sara Ali Khan Image Source : YOGEN SHAH

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, जिन्हें प्रशंसकों द्वारा प्यार से 'Sartik' कहा जाता है, पहली बार सुर्खियों में तब आए जब करण जौहर द्वारा होस्ट शो 'कॉफी विद करण' में सारा ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। 

इसके बाद दोनों इम्तियाज अली खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'लव आज कल 2' में साथ नजर आए। फिर ऐसी खबरें आने लगीं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा और कार्तिक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद यह भी खबर आई कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं जिसके बाद ये दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए। 

अब करीब दो सालों के बाद हाल ही में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक साथ नजर आए जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दरअसल, गुरुवार (16 जून) की रात मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों ही सेलेब्स शामिल हुए। जहां कार्तिक एक ब्लैक सूट में दिखें तो वहीं, जबकि सारा ब्लैक थाई हाई स्लिट गाउन में खूबसूरत दिख रही थीं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक दूसरे से बात कर रहे हैं और दोनों साथ आकर तस्वीरें भी क्लिक करवाई। इतना ही नहीं सारा और कार्तिक ने इवेंट के दौरान एक दूसरे को गले भी लगाया। 

ये भी पढ़ें - 

Bhool Bhulaiyaa 2 की कमाई 175 करोड़ के पार हुई तो कार्तिक आर्यन ने NGO के बच्चों को दिखाई फिल्म

सामने आई Sonam Kapoor की गोद भराई की अनसीन तस्वीरें, पिंक गाउन में खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस

Shah Rukh Khan और AR Rahman की तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल, फैंस बोले- 'एलेक्सा, प्ले दिल से रे'

Varun dhawan के पिता David dhawan हुए अस्‍पताल में भर्ती, फिल्म का प्रमोशन बीच में छोड़ भागे एक्टर

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन