1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन से मिलने पहुंचा जबरा फैन, साइकिल से किया 1000 किलोमीटर का सफर तय

कार्तिक आर्यन से मिलने पहुंचा जबरा फैन, साइकिल से किया 1000 किलोमीटर का सफर तय

 Published : Feb 11, 2024 07:44 am IST,  Updated : Feb 11, 2024 07:44 am IST

कार्तिक आर्यन का एक डाई हार्ड फैन उनसे मिलने झांसी से मुंबई तक साइकिल से पहुंचा। वहीं सोशल मीडिया पर ये प्यारा सा वीडियो वायरल हो है, जिसमें कार्तिक अपने फैन के साथ फोटो क्लिक करते नजर आ रहे हैं।

Kartik Aaryan meets fan travelling from Jhansi to Mumbai- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन से मुंबई मिलने साइकिल से पहुंचा फैन Image Source : INSTAGRAM

 

कार्तिक आर्यन उन कुछ स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने शानदार काम, किरदार और अपने अच्छे व्यक्तित्व की बदौलत अपने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाए हुए है। कार्तिक आर्यन के फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं और जब भी एक्टर को स्पॉट किया जाता है तो हमेशा देखने को मिलता है कि उनके फैंस उनपर जान छिड़कते है। वहीं हाल ही में जो हुआ वो हर एक्टर के लिए एक सपने जैसा होता है। कार्तिक से मिलने के लिए झांसी से उनका एक फैन अपनी साइकिल से मुंबई पहुंच गया। सोशल मीडिया पर एक्टर का उनके फैन के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

कार्तिक आर्यन से मिलने पहुंचा फैन

स्टार्स अपनी लाइफ में कितना भी बिजी क्यो न हो, लेकिन अपने फैंस से मिलने का समय निकल ही लेते हैं। ऐसे ही स्टार की लिस्ट में आते हैं कार्तिक आर्यन जिनसे मिलने उनका एक जबरा फैन मिलने के लिए झांसी से मुंबई तक 1200 किमी का सफर तय कर एक्टर से मिला। जैसे ही वह सपनों के शहर में पहुंचा कार्तिक ने न केवल उससे मिले बल्कि उसके साथ बातचीत करने में भी काफी समय बिताया।

यहां देखें वीडियो-

नेटिजन्स ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ

वीडियो के कमेंट बॉक्स में कार्तिक आर्यन के फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। नेटिजन्स एक्टर के फैन और जिस तरह से कार्तिक ने उसके लिए समय निकाला उसकी सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपने फैन को सम्मान के साथ समय देना बहुत बड़ी बात है' एक ने लिखा, 'आप सच में अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हो'

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए थे। उनके पास पाइपलाइन में 'चंदू चैंपियन' और  'आशिकी 3' हैं। फिल्म 'चंदू चैम्पियन' में कार्तिक भारतीय सेना के एक जवान की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' के तीसरे पार्ट 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें:

रकुल प्रीत के घर शुरू हुई ग्रैंड वेडिंग की तैयारी, जैकी भगनानी संग शादी से पहले परिवार के साथ आईं नजर

21वीं सदी में शाहरुख खान संग दी हिट फिल्म, अचानक कहां गायब हो गई ये एक्ट्रेस

मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, कोलकाता में चल रहा है इलाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन