1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 21वीं सदी में शाहरुख खान संग दी हिट फिल्म, अचानक कहां गायब हो गई ये एक्ट्रेस

21वीं सदी में शाहरुख खान संग दी हिट फिल्म, अचानक कहां गायब हो गई ये एक्ट्रेस

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Feb 11, 2024 06:12 am IST,  Updated : Feb 11, 2024 06:12 am IST

शाहरुख खान के साथ एक हिट फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत की, लेकिन एक हिट फिल्म देने के बाद ही एक्टिंग छोड़ दी और एक बिजनेसमैन से शादी कर ली। हमा बात कर रहे हैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस गायत्री जोशी कीं।

21वीं सदी की शाहरुख खान...- India TV Hindi
21वीं सदी की शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस कहां गायब है। Image Source : INSTAGRAM

कई ऐसे स्टार्स है, जिन्होंने एक-दो फिल्म करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी। हम आज आपको ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने केवल एक फिल्म के बाद अभिनय करियर छोड़ दिया और बाद में एक बिजनेस से शादी कर ली। इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने 21वीं सदी में शाहरुख खान की हिट फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है। हम बात करे रहे हैं एक्ट्रेस और मॉडल गायत्री जोशी की जो शाहरुख खान की 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'स्वदेश' में नजर आई थीं। गायत्री जोशी उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है, जिन्हें रातोंरात जबरदस्त नेम फेम मिला है। हालांकि, एक्ट्रेस अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गई।

कौन हैं गायत्री जोशी?

अभिनेत्री गायत्री जोशी ने इंडस्ट्री में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेश' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी और यह आज भी सिनेमा इतिहास की सबसे जबरदस्त फिल्मों में से एक है। गायत्री ने विकास ओबेरॉय नाम के एक बिजनेसमैन से हुई है। विकास मुंबई स्थित रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी चलाते हैं।

यहां देखें एक्ट्रेस का लुक-

गायत्री जोशी ने इस वजह से छोड़ी इंडस्ट्री

बता दें कि गायत्री जोशी ने शाहरुख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाने वाली फिल्म 'स्वदेश' उनके करियर की पहली और आखिरी रही है। इसके बाद वो कभी स्क्रीन पर नजर आई है। 'स्वदेश' को आज भी एक कल्ट-क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में गिनी जाती है। अभिनेत्री गायत्री जोशी ने किसी मजबूरी के कारण नहीं बल्कि अपने प्यार की खातिर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। गायत्री जोशी ने ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरियां बनाने के बाद 2005 में विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। एक्ट्रेस के दो बच्चे भी हैं। गायत्री अपनी हैप्पी मैरीड लाइफ एंजॉय करने में लगी हैं।

गायत्री जोशी के बारे में

एक्ट्रेस गायत्री जोशी एक भारतीय एक्ट्रेस, वीडियो जॉकी और मॉडल हैं। बता दें कि गायत्री जोशी 1999 फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के पांच फाइनलिस्टों में से एक थीं और उन्हें मिस इंडिया इंटरनेशनल 2000 का ताज पहनाया गया था और उन्होंने जापान में मिस इंटरनेशनल 2000 सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत को रिप्रजेंट किया था। एक्ट्रेस अब एक अमीर बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय की पत्नी हैं।

ये भी पढ़ें:

मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, कोलकाता में चल रहा है इलाज

महेश बाबू की बेटी सितारा का बना फेक इंस्टाग्राम अकाउंट, मां नम्रता ने दी चेतावनी

शिल्पा शेट्टी को मिला सरप्राइज, फैन ने तोहफे में दी ये खास चीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन