1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: ड्रोन को मात देने की तैयारी, वेडिंग वेन्यू परदों से ढका गया

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: ड्रोन को मात देने की तैयारी, वेडिंग वेन्यू परदों से ढका गया

 Published : Dec 09, 2021 05:16 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 05:16 pm IST

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding- India TV Hindi
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज शादी कर रहे हैं।
  • विक्की-कैटरीना की शादी में अक्षय कुमार के पहुंचने की भी उम्मीद है।

मुंबई: किले से होटल में तब्दील सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के समारोह के लिए एक बार फिर किले में बदल दिया गया है। कैमरों से बचने के लिए इसे परदों से ढक दिया गया है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। कड़ी निगरानी के साथ आयोजक सुरक्षा को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल क्या शादी के बाद हनीमून के लिए जाएंगे मालदीव?

इससे पहले, हाई प्रोफाइल शादी के हल्दी समारोह के बाद होटल के गलियारों में मेहमानों की लीक तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। स्थिति का संज्ञान लेते हुए वेडिंग प्लानर्स ने होटल प्रबंधन के साथ मिलकर हेरिटेज प्रॉपर्टी के प्रमुख आउटलेट्स को कवर कर दिया है।

राजस्थान की खास डोली में बैठकर फेरे लेने पहुंचेंगी कैटरीना कैफ, फूलों से सज रहा फोर्ट और कांच का मंडप

सूत्रों के अनुसार, विक्की का सेहरा समारोह भी चल रहा है, जिसके बाद बारात शादी के मंडप में पहुंचेगी।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दो तरह से करेंगे शादी

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन