1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KGF के 'रॉकी भाई' ने ठुकराया 'रामायण' का रोल! जानिए हीरो क्यों नहीं बनना चाहते विलेन

KGF के 'रॉकी भाई' ने ठुकराया 'रामायण' का रोल! जानिए हीरो क्यों नहीं बनना चाहते विलेन

 Published : Jun 13, 2023 07:13 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 07:16 pm IST

'आदिपुरुष' के बाद नितेश तिवारी की मूवी रामायण आने वाली है, हालांकि अब खबर है कि यश ने ये ऑफर ठुकरा दिया है।

viralbhayani- India TV Hindi
KGF के 'रॉकी भाई' ने ठुकराया 'रामायण' का रोल! Image Source : VIRALBHAYANI

'केजीएफ' स्टार यश की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं। वहीं फैंस उनकी फिल्म 'केजीएफ-3' का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर हैं कि उन्हें 'रामायण' में रावण का रोल निभाने का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। 

Dharmendra और Sunny Deol ने करण देओल की रोका सेरेमनी में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी कहेंगे 'गदर' मच गया

Kangana Ranaut करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस खुद बांट रहीं इनविटेशन कार्ड

बता दें फिल्म को कुछ समय के लिए होल्ड पर रखा गया था, लेकिन अब क्रिएटर्स इस पर काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भगवान राम और सीता की भूमिका निभाएंगे, जबकि यश रावण की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार केजीएफ अभिनेता जो फिल्म में रणबीर के साथ अभिनय करने के लिए उत्सुक थे, उन्होंने अचानक ऑफर को ठुकरा दिया है। प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' के बाद बॉलीवुड इस तरह के एक और प्रोडक्शन के लिए कमर कस रहा है। नई फिल्म का शीर्षक सीधे उस पौराणिक किताब से लिया गया है, जिसमें भगवान राम के 14 साल के वनवास और कैसे उन्होंने सीता को रावण से बचाया उस बात का वर्णन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यश अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते हैं। उनके चाहने वाले 'केजीएफ' के बाद उन्हें सिर्फ हीरो के रूप में देखना पसंद करते हैं, ऐसे में लोग शायद उन्हें विलेन के अवतार में एक्सेप्ट नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया।

 

Anupamaa: माया को आया मौत का ख्याल? वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

Adipurush Advance Booking: आदिपुरुष तोड़ेगी पठान का रिकॉर्ड? जानिए कितनी मिली एडवांस बुकिंग

इन फिल्मों में नजर आएंगे यश

फिल्म में रावण का किरदार पूरे भारत के सुपरस्टार यश को ऑफर किया गया था। अभिनेता ने नितेश तिवारी के 'रामायण' में इस भूमिका को निभाने से इंकार कर दिया है। यश को 'केजीएफ' में रॉकी भाई की भूमिका से काफी ज्यादा प्रसिद्धि मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार यश के पास ब्रह्मास्त्र 2 का भी ऑफर है। करण जौहर ने यश को देव का किरदार ऑफर किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन