1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KGF के 'रॉकी भाई' Yash का दिखा मस्ती भरा अंदाज, डांस मूव्ज देख नहीं रुकेगी हंसी!

KGF के 'रॉकी भाई' Yash का दिखा मस्ती भरा अंदाज, डांस मूव्ज देख नहीं रुकेगी हंसी!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 12, 2023 09:28 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 09:28 am IST

KGF मेगा स्टार यश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यश का अनदेखा अनदाज नजर आ रहे है। फैंश उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

KGF star Yash.- India TV Hindi
KGF star Yash. Image Source : INSTAGRAM

KGF के 'रॉकी भाई' यानी कन्नड फिल्मों के सुपरस्टार यश के फैंस दीवाने हैं। फैंस को एक्टर का स्टाइ बहुत पसंद हैं। उनका बीयरड लुक तो उनकी पहचान है। फिल्म रिलीज के बाद भी यश ने अपना ये लुक चेंज नहीं किया है। इसी लुक के साथ एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इस वीडियो में वो गुस्से वाले नहीं बल्कि फनी दिख रहे हैं।एक्टर फिल्म में गुस्से वाले शख्स का किरदार जरूर निभा रहे थे, लेकिन रियल लाइफ में एक्टर मस्तीखोर हैं और इस बात का अंदाजा आपके भी ये वीडियो देखने के बाद लग जाएगा। 

दिखा मस्ती भरा अंदाज

सामने आए वीडियो KGF के 'रॉकी भाई' यानी यश काफी कूल और फन मूड में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एक शादी का है, जहां वो जमकर डांस कर रहे हैं। उनके डांस मूव्स बड़े ही फनी हैं। एक्टर का ये मस्ती भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यश वीडियो में बिना रुके सबके साथ मजेदार स्टाइल में डांस कर रहे हैं। वहीं मौजूद लोग भी उनके साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर के स्टारडम भी वीडियो में देखने को मिल रहा है।

 

ऐसा था एक्टर का लुक
KGF के 'रॉकी भाई' यानी यश  ने कंप्लीट ब्लैक आउटफिट कैरी किया है। उन्होंने ब्लैक कलर की शिमरी शेरवानी पहनी है। वीडियो देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और फनी-फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कहा कि ये तो रियल लाइफ में बिल्कुल अलग है। वहीं एक ने लिखा कि ये साउथ के स्टार्स कितने सरल होते हैं। एक ने लिखा कि इनके यहां कि वेडिंग भी शो जैसी होती है। वैसे एक्टर का मस्ती भरा अंदाज फैंस को काफी मजेदार लग रहा है। 

फैंस को है तीसरे पार्ट का इंतजार
यश उर्फ रॉकी की 'केजीएफ फ्रेंचाइजी' की तीसरी फिल्म देश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज के बाद से ही तीसरे पार्ट का फैंस को इंतजार है। बता दें, KGF सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली कन्नड़ फिल्म बन चुकी है। साथ ही इसके दोनों पार्ट दमदार पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर हैं। एक साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, मैग्नम ओपस फिल्म के निर्माताओं ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें फिल्म की सफलता को देखते हुए 'केजीएफ चैप्टर 3' के बारे में कुछ हिंट शेयर थे। 

ये भी पढ़ें: 'गदर 2' की रिलीज से पहले सनी देओल ने की बैंड बाजा बारात की तैयारी! जानिए कब और किसकी हो रही शादी

'खतरों के खिलाड़ी 13' में स्टंट छोड़कर बेली डांस कर रहे शिव ठाकरे, Video देख नहीं रुकेगी हंसी!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन