1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाइट्स के बीच एक दूजे की बाहों में खोए दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, इस अंदाज में कपल ने मनाई पहली दिवाली

लाइट्स के बीच एक दूजे की बाहों में खोए दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, इस अंदाज में कपल ने मनाई पहली दिवाली

 Published : Nov 13, 2023 06:39 am IST,  Updated : Nov 13, 2023 06:46 am IST

सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल 7 फरवरी को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। ऐसे में कियारा ने शादी के बाद पति सिद्धार्थ के साथ पहली दिवाली अपने ससुराल में मनाई हैं, जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Sidharth Malhotra, Kiara Advani- India TV Hindi
शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने मनाई पहली दिवाली Image Source : INSTAGRAM

देशभर में बीते दिन दिवाली की धूम देखने को मिली। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस फेस्टिवल को बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। वहीं इस साल की दिवाली कई बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रहा। क्योंकि शादी के बाद उनकी ये पहली दिवाली थी। इस लिस्ट में लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी शामिल है जिनकी की यह पहली दिवाली थी। ऐसे में बेशक उनके फैंस यह जानने के लिए इच्छुक होंगे कि आखिर ससुराल में कियारा की पहली दिवाली कैसी रही। तो आइए आपको कियार की ससुराल में पहली दिवाली सेलीब्रेशन की एक झलक दिखाते हैं। 

इस तरह सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी के बाद कियारा के साथ मनाई पहली दिवाली

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर कियारा के साथ दिवाली सेलीब्रेशन की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में कपल व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कियारा और सिद्धार्थ की बाहों में पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके चारों तरफ लाइट्स और फूलों की सजावट दिखाई दे रही है, जिसे देखकर ये साफ पता लग रहा है कि कियारा ने बड़े ही धूमधाम से अपने ससुराल में पहली दिवाली मनाई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- 'मेरा प्यार अपनी रौशनी के साथ।' 

कियारा ने भी दिखाई दिवाली सेलीब्रेशन की झलक

 Sidharth Malhotra, Kiara Advani
Image Source : INSTAGRAMशादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने मनाई पहली दिवाली

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कियारा ने भी अपने इंस्टा स्टोरी में अपनी दिवाली सेलीब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है। इस तस्वीर में वह कुछ लोगों के साथ फोटो क्लिक करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ  सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। 

इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं सिद्धार्थ और कियारा

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल 7 फरवरी को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ की बावड़ी में शाही अंदाज में फेरे लिए थे। दोनों की शाही शादी की तस्वीरे और विडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं जैसलमेर के सूर्यगढ़ में इंटीमेट वेडिंग करने के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने 12 फरवरी को मुंबई में बी-टाउन सेलेब्स के लिए रिसेप्शन रखा था। सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में आलिया भट्ट, नीतू कपूर, अजय देवगन, काजोल, संजय लीला भंसाली और भूमि पेडनेकर समेत कई जाने-मानें स्टार्स ने शिरकत की थी। सिद्धार्थ और कियारा की वेडिंग बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है, जिसे यादगार बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

 

ये भी पढ़ें-

Koffee with Karan 8 को आलिया भट्ट ने बताया 'कॉन्ट्रोवर्शियल शो', करीना कपूर ने अमीषा पटेल को लेकर किया रिएक्ट

सुष्मिता सेन पहले पहनी हुई साड़ी को किया रिपीट, शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में लूटी लाइमलाइट

पाकिस्तानियों का शिकार करने निकला 'टाइगर', एक्शन का फुल डोज है सलमान खान की 'टाइगर 3'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन