1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी ने पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा का खुलकर किया जिक्र, कहा- ‘बातें तो बड़ी-बड़ी करता था’

कियारा आडवाणी ने पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा का खुलकर किया जिक्र, कहा- ‘बातें तो बड़ी-बड़ी करता था’

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 12, 2022 04:11 pm IST,  Updated : Aug 12, 2022 04:11 pm IST

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। वहीं कियारा ने हाल में कुछ पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

कियारा आडवाणी - India TV Hindi
कियारा आडवाणी Image Source : कियारा आडवाणी

Highlights

  • कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई हैं।
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा का पोस्ट रिशेयर किया है।

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्हें हर जगह साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही दोनों ने साथ में कियारा का जन्मदिन मनाया था। पिछले कुछ दिनों से दोनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे। अब एक बार फिर कियारा आडवाणी के इस पोस्ट से दोनों फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए।

फिल्म शेरशाह में कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी नजर आईं थी। फैंस ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया था। दोनों को अक्सर साथ में कई बार स्पॉट किया गया। इस बीच कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए ये पोस्ट देख फैंस की चिंता बढ़ रही है। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

कियारा ने लिखा ये नोट

कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई हैं जिसमें उन्होंने लिखा है 'सिद्धार्थ मल्होत्रा तू बातें तो बड़ी बड़ी करता था, लेकिन तू भी 'आउट ऑफ साइट, आउट ऑफ माइंड' टाइप का बंदा निकला।' कियारा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर थोड़ी देर बाद सिद्धार्थ का भी रिएक्शन सामने आया।

kiaraaliaadvani
Image Source : KIARAALIAADVANIकियारा आडवाणी का पोस्ट

सिद्धार्थ ने ये दिया रिएक्शन 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा का पोस्ट रिशेयर कर लिखा, 'ओए सरदारनी मुझे ना सब याद है भूल ही नहीं सकता। आज 6 बजे मिलने आ जाउंगा'। एक्टर का ये पोस्ट कियारा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और खुलासा किया कि, एक्ट्रेस फिल्म शेरशाह की सालगिरह मना रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर ये भी जानकारी दी कि वह आज शाम 6 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आएंगी।

kiaraaliaadvani
Image Source : KIARAALIAADVANIकियारा आडवाणी

'Laal Singh Chaddha' Day 1 Collection: Aamir Khan की फिल्म की धीमी रही शुरुआत, जानिए पहले दिन की कमाई

फिल्म शेरशाह को हुए 1 साल

बता दें दोनो कलाकारों का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फिल्म शेरशाह को 1 साल हो गए। इस फिल्म को और साथ-साथ इस जोड़ी को लोगों ने बेहद प्यार दिया था। सिद्धार्थ और कियारा की इंस्टा पर हुई बातचीत भी इसी फिल्म के डायलॉग का हिस्सा है। दोनों ने ही ट्विटर पर भी फिल्म से जुड़ा एक वीडियो मोंटाज शेयर करते हुए दर्शकों से मिले प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है। फिल्म की कहानी कारगिल वॉर के हीरो विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में कियारा ने सिद्धार्थ की लव का रोल किया था। फिल्म के साथ-साथ लोगों ने इस फिल्म के गानों को भी काफी प्यार दिया था। 

'Raksha Bandhan' Day 1 Collection: Akshay Kumar की फिल्म की रफ्तार ने तोड़ी मेकर्स की उम्मीदें, पहले ही दिन ठंडी पड़ी कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन