1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बैडमिंटन प्लेयर से बनीं एक्ट्रेस, खूबसूरत मुस्कान से जिंदगी का हर इम्तिहान किया पास, पहचाना कौन?

बैडमिंटन प्लेयर से बनीं एक्ट्रेस, खूबसूरत मुस्कान से जिंदगी का हर इम्तिहान किया पास, पहचाना कौन?

 Published : Jun 14, 2024 01:50 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 01:50 pm IST

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर आज अपना 72वां जन्मदिन बना रही हैं। किरण खेर अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं, जो अपनी मुस्कान से लोगों का मन मोह लेती हैं। हालांकि आपको बता दें कि किरण खेर ने अपनी जिंदगी में कई संघर्षों का सामना भी हंसता-हंसते सहा है।

Kirron Kher- India TV Hindi
बैडमिंटन प्लेयर से बनीं ये एक्ट्रेस Image Source : DESIGN

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण का जन्म 14 जून 1955 में पंजाब के चंडीगढ़ में एक सिख परिवार में हुआ था। भले ही किरण खेर अब फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन एक समय था जब वह फिल्मों में सुपरस्टार्स की मां, बहन का रोल कर दर्शकों का दिल जीत लिया करती थीं। उन्हें फिल्म 'दोस्ताना' में अभिषेक बच्चन की मां के किरदार में भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा वह  कई सुपरस्टार्स की मां के किरदार में वाहवाही लूट चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि किरण खेर फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सक्सेसफुल बैडमिंटन प्लेयर भी रह चुकी हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेला था।

झेला पहली शादी टूटने का दर्द

हालांकि किरण खेर जितनी प्रतिभाशाली और सफल शख्सित हैं, उनका संघर्ष भी उतना ही बड़ा रहा है। जिंदगी के कई मोड़ पर उन्हें कई मुसीबतों  का सामना करना पड़ा है लेकिन उन्होंने सब कुछ हंसते-हसंते सहा है। किरण खेर के संघर्ष की शुरुआत तक शुरू हुई जब उन्हें असफल शादी का दर्द झेलना पड़ा। अनुपम खेर से पहले किरण की शादी 1980 में मुंबई के एक व्यवसायी गौतम बेरी से हुई थी, जो केवल पांच साल तक चली। चंडीगढ़ के बाद मुंबई में किरण खेर और अनुपम खेर दोनों स्ट्रगल कर रहे थे। यहीं इन्हें प्यार का अहसास हुआ। अनुपम खेर अपनी पत्नी से तलाक ले चुके थे। किरण खेर और उनके पति भी समझ गए कि अब उनकी शादी नहीं चल पाएगी और दोनों का तलाक हो गया। 

कैंसर से जूझ रहीं किरण

वहीं असफल शादी से निकलकर किरण को अनुपम खेर का साथ मिला। साल 1985 में किरण ने अनुपम के साथ शादी की। किरण का अपनी पहली शादी से बेटे सिकंदर हैं, जो अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। वहीं किरण खेर की जिंदगी में एक बुरा दौर तब भी आया जब साल 2003 में उनके भाई की एक दुर्घटना में मौत हो गई। इकलौते भाई की मौत से एक्ट्रेस को काफी सदमा लगा था। वहीं आपको बता दें कि किरण खेर की एक बहन भी हैं , जिनका नाम कंवल ठक्कर कौर हैं जो अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वहीं जब किरण की जिंदगी काफी परेशानियों के बाद पटरी पर लौटी तो फिर उन्हें एक गंबीर बीमारी ने अपना शिकार बना लिया। अभिनेत्री ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। कैंसर से उनकी जंग अभी जारी है। पूरी उम्मीद है कि वह कैंसर को हराने में कामयाब होंगी। वहीं आपको बता दें कि किरण खेर एक्ट्रेस होने के साथ ही सफल पॉलीटीशियन भी रह चुकी हैं। एक्ट्रेस चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद रही हैं। उन्होंने साल 2014 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन