1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर का चल रहा था इलाज, फिर भी रियालिटी शो में जज थीं एक्ट्रेस, कई साल बाद किया खुलासा तो चौंक गए लोग

कैंसर का चल रहा था इलाज, फिर भी रियालिटी शो में जज थीं एक्ट्रेस, कई साल बाद किया खुलासा तो चौंक गए लोग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 19, 2024 08:58 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 08:58 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कैंसर के मुश्किल दिनों को याद किया है। साथ ही किरण खेर ने बताया कि इलाज के साथ भी उन्होंने इंडिया गॉट टैलेंट को जज किया है।

kirron kher- India TV Hindi
किरण खेर Image Source : INSTAGRAM@KIRRONKHERMP

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने अपने करियर में 44 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 'देवदास', 'रंग दे बसंती', 'मैं हूं न' और 'ओम शांति ओम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस किरण खेर कैंसर को भी मात दे चुकी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब किरण खेर को कैंसर हुआ था। जिसके किरण खेर को काल के गाल में समाने का खौफ था। लेकिन इसके बाद भी किरण खेर ने हार नहीं मानी। इतना ही नहीं कैंसर के इलाज के साथ किरण खेर ने टीवी रियालिटी शो भी जज किया।

इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस किरण खेर ने किया है। हाल ही में News18 को दिए इंटरव्यू में किरण खेर ने बताया कि 'मैं उन दिनों इंडिया गॉट टैलेंट की जज थी। इस शो के समय ही मुझे कैंसर का इलाज कराना पड़ा। लेकिन मैंने शो नहीं छोड़ा। मैं अपने घर चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गई और इलाज कराती रही। शुरुआत में ये काफी डरावना था। लेकिन मेरे पास हिम्मत रखने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। मैंने इलाज के साथ ही इंडिया गॉट टैलेंट शो को जज किया। मैं इस शो को नहीं छोड़ सकती थी।'

कैंसर से सभी खाते हैं खौफ: किरण खेर

इस इंटरव्यू में किरण खेर ने कैंसर को लेकर भी खुलकर बात की। जिसमें किरण खेर ने बताया कि 'इस बीमारी से सभी खौफ खाते हैं। लेकिन जब ये हो जाती है तो इसका इलाज के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता। इसमें इलाज और उसके प्रभाव बेहद घातक होते हैं। जिसे शरीर पर साफ देखा जा सकता है। हालांकि इस मामले में भगवान की मर्जी चलती है। वही होता है जो भगवान चाहता है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे भगवान ने एक नई जिंदगी दी है। मेरे लिए हमेशा वही पालनहार बने हैं।'

लंबे समय बाद करेंगे पर्दे पर वापसी

किरण खेर ने अपने करियर में 44 से ज्यादा फिल्में और रियालिटी शो किए हैं। एक्टिंग की मास्टर किरण खेर के कई किरदार आज भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं। हालांकि लंबे समय से किरण खेर बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। आईएमडीबी के मुताबिक अब जल्द ही दोस्ताना, दिल न जाने क्यों और प्रतिमा नाम के प्रोजेक्ट्स को साइन कर लिया है। जल्द ही किरण खेर को पर्दे पर देख सकते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन