1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज होते ही आग की तरह वायरल हुआ 'बिल्ली बिल्ली', हर पल बढ़ते ही जा रहे व्यूज

रिलीज होते ही आग की तरह वायरल हुआ 'बिल्ली बिल्ली', हर पल बढ़ते ही जा रहे व्यूज

 Published : Mar 02, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 03:55 pm IST

Billi Billi Full Song: 'किसी का भाई किसी की जान' का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'बिल्ली-बिल्ली' आज रिलीज हो गया है। गाने के टीजर ने खूब धूम मचाई थी अब इसका फुल वीडियो रिलीज हो गया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan- India TV Hindi
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Image Source : INDIA TV

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'किसी का भाई किसी की जान' का बिल्कुल नया ट्रैक 'बिल्ली बिल्ली' लोगों के बेसब्री से इंतजार के बाद अब रिलीज हो गया। बुधवार को सामने आए टीजर के बाद अब गुरुवार दोपहर को फुल सॉन्ग रिलीज हुआ है। गाने का वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग लगा रहा है। गाने के वीडियो में एक बड़ी पार्टी दिखाई गई है जिसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े दिल खोलकर डांस कर रहे हैं। गाने की धुन ऐसी है कि इसे सुनकर आप भी झूमने को मजबूर हो जाएंगे।  

बेहतरीन देसी डांस नंबर 

सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम को एक गिलास में डालें और एक मस्त सा जाम बनाएं, इस गाने की मस्ती को शॉर्ट में समझाने के लिए इससे बेहतर उदाहरण नहीं दिया जा सकता। इसके अलावा, पलक झपकते ही आप वीडियो में शहनाज गिल को देखेंगे। फेस्टिव बीट्स और हुक स्टेप निश्चित रूप से इसे एक बेहतरीन देसी पार्टी नंबर बनाते हैं।

सलमान का दिखा स्वैग 

'नैयो लगदा' में लंबे बालों के लुक के बाद 'बिल्ली बिल्ली' में सफेद शर्ट और ब्लैक जैकेट के साथ क्लीनशेव लुक और स्लीक हेयरकट में सलमान फुल स्वैग में दिख रहे हैं। इस गाने में 300 से अधिक बैकग्राउंड डांसर हैं और यह स्क्रीन पर संस्कृति और रोमांस को सेलिब्रेट करता है। 

सुखबीर की आवाज का जादू

'किसी का भाई किसी की जान' ट्रैक बिल्ली बिल्ली को सुखबीर ने गाया है और संगीत भी उन्हीं का है। गाने के बोल कुमार और विक्की संधू के हैं। रचना विक्की संधू की है। ट्रैक को मौरो कासियालेंज़ा ने मिक्स और मास्टर किया है।

ईद पर रिलीज होगी फिल्म

'किसी का भाई किसी की जान' का नाम पहले 'कभी ईद कभी दिवाली' रखा गया था। सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज होगी।

आखिर क्यों टाइगर श्रॉफ पर लगा था लड़कियों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप, जानिए क्या थी वजह

इतने प्रोजेक्ट में दिखेंगे सलमान 

सलमान खान को आखिरी बार महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'अंतिम' में देखा गया था, जिसमें सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा (अर्पिता खान से विवाहित) भी थे। उन्होंने 'बजरंगी भाईजान' की दूसरी किस्त की भी घोषणा की। उनके अगले प्रोजेक्ट में जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2' और कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' शामिल हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। अभिनेता ने इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की 'पठान' में एक कैमियो भी किया था।

भिखारियों की तरह फटेहाल दिखा ये भोजपुरी सुपर स्टार, तस्वीर देख पहचानना हुआ मुश्किल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन