1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan: 'नइयो लगदा' का टीजर रिलीज, वैलेंटाइन वीक में रोमांटिक नजर आए सलमान खान

Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan: 'नइयो लगदा' का टीजर रिलीज, वैलेंटाइन वीक में रोमांटिक नजर आए सलमान खान

 Published : Feb 11, 2023 02:34 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 02:36 pm IST

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान के गाने का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan Image Source : TWITTER

सलमान खान ने अपने फैन्स और चाहनेवालों के वेलेंटाइन वीक को स्पेशल बनाने के लिए अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के पहले गाने का टीजर जारी कर दिया हैं। इस गाने के बोल 'नैयो लगदा' है और ये एक लव लॉन्ग है जिसे लद्दाख की खूबसूरत वैली में शूट किया गया है। इस गाने के टीजर को देखते हुए कह सकते है कि गाना बहुत मेलोडियस होगा और निश्चित ही वेलेंटाइन्स सेलिब्रेशन में चार चांद लगा देने वाला है। गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े हैं और दोनों के बीच की केमिस्ट्री, खूबसूरत लोकेशन्स के साथ रोमांस को लेवल को और बढ़ा रही है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: वीनू के कारण सई की मानसिक हालत हुई खराब, टेडी बियर को माना अपना बेटा

वहीं समलान के इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया हैं। बता दें हिमेश पहले भी सलमान खान के कई हिट गानों के लिए म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं जिसमें तेरी मेरी, तेरे नाम का टाइटल गीत, तू ही तू हर जगह जैसे ब्लॉकबस्टर गाने शामिल हैं। गाने के लीरिक्स शब्बीर अहमद और कमाल खान के हैं और पलक मुच्छल ने गाने को अपनी जादुई आवजा दी हैं।

Bigg Boss16: फिनाले होने से पहले ही वायरल हुई Winner की फोटो! देखकर आपको भी लगेगा झटका

सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन 'किसी का भाई किसी की जान' फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन