1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee With Karan 7: एक्स हस्बैंड संग एक रूम में बंद करने के सवाल पर सामंथा प्रभु ने कह दी ऐसी बात, करण जौहर भी रह गए हैरान

Koffee With Karan 7: एक्स हस्बैंड संग एक रूम में बंद करने के सवाल पर सामंथा प्रभु ने कह दी ऐसी बात, करण जौहर भी रह गए हैरान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 21, 2022 08:47 pm IST,  Updated : Jul 21, 2022 08:50 pm IST

Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण शो में इस बार पहुंची साऊथ की संसेशन सामंथा प्रभु। उन्होंने शो के दौरान अपने डिवोर्स पर खुलकर बात की।

कॉफी विद करण में सामंथा ने डिवोर्स पर की खुलकर बात- India TV Hindi
कॉफी विद करण में सामंथा ने डिवोर्स पर की खुलकर बात Image Source : FANPAGE INSTAGRAM

Highlights

  • सामंथा प्रभु ने कॉफी विद करण में किया अपना डेब्यू
  • अपने डिवोर्स पर पहली बार बोलीं सामंथा
  • एक्स हसबैंड नागा के साथ नहीं है दोस्ती

Koffee With Karan 7: इन दिनों कॉफी विद करण शो काफी हिट हो रहा है। इस शो में सेलेब्स ऐसे खुलासे करते हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। पिछले हफ्ते सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने अपनी दोस्ती, और बातों से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तो वहीँ इस हफ्ते इस शो की मेहमान बनीं साऊथ की एक्ट्रेस सामंथा प्रभु और अक्षय कुमार। शो के दौरान करण ने यूं तो सामंथा और अक्षय से कई सवाल किये और ढेर सारी मस्ती की। लेकिन उन्होंने बातों बातों में सामंथा से उनके डिवोर्स पर भी सवाल पूछे, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने खुलकर दिया।

Liger Trailer Release: 'लाइगर' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर बना #TrailerOfTheYear, फैंस हुए एक्साइटेड, लेकिन अनन्या पांडे क्यों हो गईं ट्रोल?

डिवोर्स पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी

 इस शो के दौरान करण जौहर ने सामंथा प्रभु से उनके डिवोर्स पर बात की। करण ने सामंथा से पूछा क्या अब भी एक दूसरे के लिए कोई हार्ड फीलिंग है। उनके इस सवाल पर सामंथा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मेरे लिए यह कठिन रहा है। लेकिन अब ठीक है। मैं अब ठीक हूं। मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई हूं। सामंथा ने आगे कहा, ‘’ लेकिन अगर आप हम दोनों को किसी कमरे में बंद कर दें, लेकिन वहां अगर कोई  नुकीली चीज़ है, तो उसे  ज़रूर छिपा दें? अभी के लिए हाँ, बहुत ज़्यादा हार्ड फीलिंग है। करण जौहर ने आगे पूछा, ‘’तो क्या आप दोनों के बीच अब दोस्ती नहीं है, इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, नहीं अभी नहीं, शायद आगे चलकर हो जाए, लेकिन अभी नहीं है।’’

Genelia Ritesh Viral Video: जेनेलिया को आया पति रितेश देशमुख पर ढेर सारा प्यार, किया रोमांटिक वीडियो शेयर

हिट थी सामंथा और नागा की जोड़ी 

सामंथा प्रभु की बातों से साफ़ है कि वो अभी भी इस रिश्ते के दर्द से बाहर नहीं आई हैं। हम आपको बता दें सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में बहुत ही धूमधाम से शादी की थी। ये जोड़ी साऊथ इंडस्ट्री की बेहतरीन जोड़ियों में से एक थी। लेकिन साल 2021 में इन दोनों कपल का डिवोर्स हो गया। इनके डिवोर्स की खबर सुनकर साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बहुत बड़ा झटका लगा था। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन