1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस एक्ट्रेस को डेढ़ फुटिया कहते हैं बॉबी देओल, हीरोइन ने भी एक्टर का रखा है अटपटा नाम

इस एक्ट्रेस को डेढ़ फुटिया कहते हैं बॉबी देओल, हीरोइन ने भी एक्टर का रखा है अटपटा नाम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 03, 2023 01:09 pm IST,  Updated : Nov 03, 2023 01:09 pm IST

'कॉफी विद करण' के सीजन 8 में बॉबी देओल और सनी देओल की भाइयों वाली जोड़ी ने शिरकत की थी। इस दौरान बॉबी देओल ने रानी मुखर्जी के निकनेम को लेकर खुलासा किया। साथ ही बताया कि वो भी उन्हें एक अटपटे नाम से बुलाती हैं।

Bobby Deol- India TV Hindi
बॉबी देओल। Image Source : INSTAGRAM

'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन धूम मचा रहा है। शो में हो रहे खुलासों की खूब चर्चा हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी शो में एक साथ दो गेस्ट काउच पर बैठे दिखे। इस सीजन के दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल करण जौहर के टेढ़े सवालों का जवाब देते नजर आए। दोनों ने ही अपने करियर औक अपने को-एक्टर्स से जुड़े खुलासे किए। दोनों के कई फनी और मजेदार मोमेंट्स दिखाए गए। सनी और बॉबी ने कई पुराने किस्से भी सुनाए। इसी दौरान बॉबी ने अपनी एक को एक्ट्रेस के नाम को लेकर खुलासा किया।

ये हैं वो एक्ट्रेस

बॉबी इस एक्ट्रेस को हंसी-मजाक में डेढ़ फुटिया बुलाते हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि उनकी अच्छी दोस्त रानी मुखर्जी हैं। जब एक्टर से उनकी फीमेल को-स्टार के बारे में करण जौहर ने सवाल किया तो एक्टर ने रानी का नाम लिया। बॉबी देओल ने कहा कि रानी मुखर्जी उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं और वो उन्हें बोलचाल में प्यार से डेढ़ फटिया बुलाते हैं। इसे सुनते ही करण जौहर सकपका गए और उन्होंने कहा कि वो हाइट शेम कर रहे हैं। इसके जवाब में बॉबी बोले, 'ऐसा नहीं है, वो बुरा नहीं मानतीं और हम अच्छे दोस्त हैं, ऐसा हंसी-मजाक चलता रहता है और उन्होंने भी मेरा निकनेम रखा है।'

बॉबी को इस नाम से बुलाती है रानी

बॉबी देओल ने आगे बात करते हुए बताया कि रानी मुखर्जी उन्हें बोब्डा बुलाती है, जो कि करण जौहर को काफी अटपटा लगा और वो इसे सुनकर हंस पड़े। वैसे फैंस को भी ये नाम काफी मजेदार लगेंगे और इससे साफ समझ आ जाएगा कि दोनों के बीच की दोस्ती कितनी गहरी है। वैसे आपको बता दें, रानी मुखर्जी एक फिल्म फैमिली से आता हैं। रानी मुखर्जी के पिता का नाम राम मुखर्जी था, जो एक जाने माने डायरेक्टर थे।

सनी के बारे में भी हुआ था ये खुलासा

इसी एपिसोड में एक और खुलासा भी हुआ। लोगों को पता चला कि सनी देओल को टेडी बेयर रखने का शॉक है। ये खुलासा किसी और ने नहीं किया बल्कि उनके बड़े बेटे करण देओल ने किया। एक्टर दुनिया भर से टेडी खरीदते हैं और उनके पास टेडी बेयर का एक बड़ा कलेक्शन है। इतना ही नहीं बॉबी ने बताया कि सनी सॉफ्ट टॉय्ज के शॉकीन हैं। सनी ने भी कहा कि वो घर पर ही नहीं बल्कि गाड़ी में भी टेडी रखते हैं और कई बार एक छोटा सा टेडी वो अपनी जेब में भी रखते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें टेडी बड़े प्यारे लगते हैं। 

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी दिखा कैप्टन कूल MS Dhoni का टशन, Inside Photos हुईं लीक

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली का पति ने दबाया गला, हेलोवीन पार्टी से सामने आया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन