1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Krishnavataram Collection: भव्यता पर भारी भाव, बॉक्स ऑफिस पर छाई राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी, पहले ही दिन हुई धनवर्षा

Krishnavataram Collection: भव्यता पर भारी भाव, बॉक्स ऑफिस पर छाई राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी, पहले ही दिन हुई धनवर्षा

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 09, 2026 09:50 am IST,  Updated : May 09, 2026 09:50 am IST

राधा-कृष्ण के प्रेम और समर्पण को दिखाती नई फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। चलिए जानते हैं, फिल्म को पहले दिन दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है।

krishnavataram- India TV Hindi
कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Image Source : INSTAGRAM/@KRISHNAVATARAMTHEMOVIE

भगवान कृष्ण की कहानी से दर्शक पहले से ही भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। अब तक श्रीकृष्ण पर जितनी भी फिल्में या टीवी शो आए हैं, सभी से दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और अब हाल ही में रिलीज हुई 'कृष्णावतरम पार्ट 1: हृदयम' के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। 7 मई, गुरुवार को फिल्म के प्रीव्यू शो रखे गए और 8 मई को ये फिल्म रिलीज हुई। सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना और सुष्मिता भट स्टारर फिल्म की कमाई के पहले पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन

'कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम' गुरुवार, 7 मई को पेड प्रीव्यू के बाद 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पेड प्रीव्यू पर इसने बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख का कलेक्शन किया। लेकिन, रिलीज के बाद इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड का कलेक्शन किया और 1,549 शोज के साथ फिल्म ने 1.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिससे साफ होता है कि भले ही फिल्म में कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं है, लेकिन श्रीकृष्ण की कहानी एक बार फिर दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में सफल हो रही है।

कृष्णावतारम के बारे में

'कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम' के बारे में बात करें तो ये एक भक्ति फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना और सुष्मिता भट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसके लेखक हार्दिक गज्जर हैं और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है। साजन राज कुरुप और शोभा संत के 'क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट' और 'अथाश्रीकथा मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे अब दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कृष्णावतरम की इन फिल्मों से टक्कर

भगवान कृष्ण की गाथा को दर्शाने वाली फिल्म कृष्णावतारम - भाग 1: हृदयम ऐसे समय पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जब पहले से ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' जैसे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं। वहीं इस फिल्म के साथ कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर 'दादी की शादी' भी रिलीज हुई है, जिसने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1.57 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ये भी पढ़ेंः 1400 करोड़ बजट में बनी फिल्म और कमाई मात्र 6 करोड़, दुनिया की सबसे बड़ी महा-फ्लॉप, मेकर्स का कराया 99.6 प्रतिशत का घाटा

'अंदर चल रही थी 'जुदाई' की रिकॉर्डिंग, बाहर सीढ़ी पर बैठी रो रही थीं मोना', सिंगर ने सुनाया श्रीदेवी-बोनी कपूर से जुड़ा किस्सा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन