1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: 37 फिल्मों में किया काम, लेकिन नहीं दे पाईं 1 भी सोलो हिट, तलाकशुदा हीरो से रचाई शादी

Happy Birthday: 37 फिल्मों में किया काम, लेकिन नहीं दे पाईं 1 भी सोलो हिट, तलाकशुदा हीरो से रचाई शादी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 29, 2024 06:00 am IST,  Updated : Oct 29, 2024 06:00 am IST

Kriti Kharbanda 34th Birthday: कृति खरबंदा आज 34 साल की हो गई हैं। कृति के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों समेत उनके फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। कृति अब तक 37 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Kriti Kharbanda- India TV Hindi
कृति खरबंदा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। कृति ने 14 साल के करियर में साउथ और बॉलीवुड की 37 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड की करीब 6 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि अभी तक कृति बॉलीवुड में एक भी सोलो हिट नहीं दे पाई हैं। कृति की बॉलीवुड फिल्मों में से केवल 1 'हाउसफुल-4' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। साथ ही ये फिल्म भी मल्टीस्टारर फिल्म थी। इसके अलावा कृति की कोई भी फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई है। कृति के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। 

साउथ फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत

कृति ने तेलुगु फिल्म उद्योग में पिपल्ला राज की बोनी (2009) फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। जो एक एक्शन फिल्म थी जिसमें उन्होंने मुख्य महिला भूमिका निभाई थी। जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, खरबंदा के प्रदर्शन को आलोचकों से तारीफ मिली। खरबंदा की अगली रिलीज़, चिरू (2010), कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और खरबंदा को उनके अभिनय के लिए अच्छी तारीफ मिली। वह अगली बार अला मोदालैंडी (2011) में सिमरन की सहायक भूमिका में दिखाई दीं, जो एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। खरबंदा को अगली बार तेलुगु फिल्म तीन मार (2011) में मुख्य भूमिका में देखा गया, जो हिंदी फिल्म लव आज कल (2009) की रीमेक थी। उनकी बाद की रिलीज़ में मिस्टर नुक्कय्या (2012) और प्रेम अड्डा (2012) शामिल हैं। बाद वाली कन्नड़ फिल्म सुब्रमण्यपुरम (2008) की रीमेक है। 

हिंदी फिल्में की लेकिन हाथ नहीं लगी हिट

साउथ सिनेमा में नाम कमाने के बाद कृति ने बॉलीवुड का रुख किया और 2015 में मुंबई में स्ट्रगल शुरू कर दिया। साल 2016 में कृति की बॉलीवुड फिल्म राज रोबोट रिलीज हुई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में काम किया। लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप रही। इसके बाद 'शादी में जरूर आना' फिल्म में कृति को खूब पसंद किया गया लेकिन फिल्म नहीं चली। इसके बाद भी कृति को फिल्में मिलती रहीं। अब तक कृति केवल 2019 में आई फिल्म हाउसफुल-4 ही इकलौती बॉलीवुड फिल्म है जो हिट रही है। लेकिन खास बात ये है कि इस फिल्म में भी मल्टीस्टारर कास्टिंग की गई थी। अभी तक कृति को बॉलीवुड में एक भी सोलो हिट हाथ नहीं लगी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन