1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Lata Mangeshkar Awards List: लताजी के अवॉर्ड्स की लिस्ट है बहुत लंबी, देखिए सूची

Lata Mangeshkar Awards List: लताजी के अवॉर्ड्स की लिस्ट है बहुत लंबी, देखिए सूची

 Published : Feb 06, 2022 05:32 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 03:12 pm IST

Lata Mangeshkar Awards List: भारत रत्न लता मंगेशकर को कई पुरस्करों से नवाजा जा चुका है। देखिए उनको करियर में कितने अवार्ड्स मिले थे।

Lata Mangeshkar Awards- India TV Hindi
भारत रत्न लता मंगेशकर

Highlights

  • 1959 में पहला पुरस्कार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था
  • लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है
  • डॉटर ऑफ द नेशन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं

Lata Mangeshkar Awards List: स्वर कोकिला लता मंगेशकर संगीत की दुनिया की एक युग मानी जाती हैं। उनके लिए अवार्ड्स कम पड़ना कोई हैरत की बात नहीं। लताजी ने संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया और जाने के बाद भी वो लोगों की जुबां पर रहेंगी। इससे बड़ा कोई सम्मान क्या हो सकता है। फिर भी अगर आधिकारिक रूप से मिले सम्मानों की बात करें तो करीब 45 अवार्ड्स उनको मिले थे। 

साल 1974 में भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने पर लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। लता मंगेशकर को साल 2001 में देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। 

PHOTOS: बचपन से लेकर अबतक, देखिए स्वर कोकिला लता मंगेशकर का यादगार सफर

 

रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1959 में पहला पुरस्कार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार 'मधुमति' के लिए दिया गया था। इस तरह से कई फिल्मफेयर पुरस्कार उनके नाम हुए थे। साल 1969 में पद्म भूषण, 1989 में पद्म विभूषण, 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 1996 में राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार, 1997 में राजीव गांधी पुरस्कार, 1997 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, 2001 में महाराष्ट्र रत्न, और साल 2019 में भारत सरकार ने सितंबर 2019 में उन्हें डॉटर ऑफ द नेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

PHOTO: जब लताजी ने खुलेआम तान दी थी बंदूक, जानिए क्या था वो माजरा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन