1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर ने 90 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर रखा था कदम, फैंस ने यूं किया था वेलकम

लता मंगेशकर ने 90 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर रखा था कदम, फैंस ने यूं किया था वेलकम

 Published : Feb 06, 2022 10:06 am IST,  Updated : Feb 06, 2022 10:06 am IST

प्रशंसकों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी लता जी के निधन के बाद शोक फैल गया है। लोगों को वो वक्त याद आ रहा है जब 90 साल की उम्र में लता ताई ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था।

Lata instagram- India TV Hindi
लता मंगेशकर (फाइल फोटो) Image Source : LATA MANGESHKAR/INSTAGRAM

Highlights

  • इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर का जोरदार तरीके से हुआ था स्वागत
  • लता मंगेशकर अपने सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती थीं
  • लाखों यूजर्स लता मंगेशकर को करते हैं फॉलो

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जो अपनी जादुई आवाज के जरिये लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती थी, आज हमारे बीच नहीं रही। कई दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। उनके निधन से समूचा देश और विश्व में उनके करोड़ों फैंस दुख के सागर में डूब गए हैं। लता मंगेशकर को पिछले माह कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कई दिन आईसीयू में रहने के बाद उनकी हालत सुधरी और फिर  बिगड़ी, इस बार डॉक्टर उन्हें बचा पाने में नाकाम रहे।

प्रशंसकों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी लता जी के निधन के बाद शोक फैल गया है। लोगों को वो वक्त याद आ रहा है जब 90 साल की उम्र में लता ताई ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। ऐसी उम्र में जब लोग घर पर आराम करते हैं, लता जी नया सीखने के लिए हमेशा उत्साहित रहती थी।

2019 में जब लता जी ने 28 सितंबर को अपना 90वां बर्थडे मनाया था औऱ उसी दिन उन्होंने इंस्टा डेब्यू किया था। ट्व‍िटर पर पहले से ही काफी एक्ट‍िव रहने वाली लता ने अपने जन्मदिन के दो दिन बाद इंस्टाग्राम पर अपने सोशल अकाउंट खोला और दो फोटो पोस्ट की थी। 

पहला फोटो में उन्होंने एक किताब को हाथ में पकड़ा हुआ था। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा - नमस्कार आज पहली बार आप लोगों से इंस्टाग्राम पर जुड़ रही हूं। उनकी लोकप्रियता का आलम देखिए कि महज दो घंटों से भी कम वक्त में उनके 47 हजार फॉलोअर बन गए थे।

लोग उनके इंस्टाग्राम पर आने से इतने खुश हुए कि जमकर कमेंट्स आए औऱ लोगों ने उन्हें वैलकम ताई कहकर स्वागत किया। लता जी ने अपनी बहन मीना मंगेशकर की किताब दीदी और मैं का विमोचन किया था और उसी किताब से साथ उनकी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम डेब्यू पर शेयर की गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन