Highlights
- लता मंगेशकर का निधन
- कोरोना संक्रमण के चलते 8 जनवरी को किया गया था अस्पताल में भर्ती
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। 92 साल की लता मंगेशकर के जाने से देशभर में शोक का माहौल है। बॉलीवुड, राजनीति की बड़ी हस्तियां और उनके फैंस निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार हुआ, भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी गई। फूलों से सजे सेना के ट्रक से लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके निवास से शिवाजी पार्क लाया गया। पीएम मोदी ने शिवाजी पार्क पहुंचकर लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी। शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


