1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को धमकी भरे खत पर लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस से क्या कहा? जानिए

सलमान खान को धमकी भरे खत पर लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस से क्या कहा? जानिए

 Published : Jun 07, 2022 06:38 pm IST,  Updated : Jun 07, 2022 06:38 pm IST

मुंबई पुलिस को बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान और उनके पिता लेखक सलीम खान को जान से मारने की धमकी में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की संभावित संलिप्तता का संदेह है।

सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई - India TV Hindi
सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई  Image Source : TWITTER

स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, सलमान के घर के बाहर मिले धमकी भरे पत्र के बारे में लॉरेंस बिश्नोई से सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उसने कहा कि इस पत्र में उसका कोई हाथ नहीं है। उसे नहीं पता है कि ये धमकी किसने दी है। लॉरेंन्स ने कहा उसने सलमान खान के खिलाफ जो बयान दिया था वो पहले दिया था, इस बार इसमें उसका कोई हाथ नहीं है।

बिश्नोई ने कहा - पत्र में एलबी और जीबी लिखा है, जीबी का मतलब गोल्डी बराड़ है,उसका कहना कि गोल्डी की सलमान से कोई दुश्मनी नहीं है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि इनके नाम पर किसी ने शरारत की हो, या फिर किसी दूसरे गैंग का काम हो।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बांद्रा में सलमान खान के घर के सामने जिस रोड पर हर रोज़ सलीम खान घूमने जाते है, वहाँ एक पत्थर जैसी जगह है। जहाँ फ़िल्मी लाइन से जुड़े कई स्ट्रगलर्स सलीम खान को एक चांस देने के लिए खत लिखते है, हर रोज़ सलीम खान खुद इन खतों को पढ़ते हैं। उन्ही में से एक ख़त ये धमकी वाला भी था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सलमान खान का हैदराबाद जाने से पहले बयान दर्ज किया गया है। इस स्टेटमेंट में सलमान खान से पूछा गया कि क्या हाल के दिनों में उन्हें कोई थ्रेट काल, मैसेज या किसी से बहस या विवाद हुआ था जिस पर सलमान खान ने इसका जवाब न में दिया और कहा कि उनका हाल में किसी से कोई विवाद नही हुआ,न कोई थ्रेट काल आई है और न ही कोई मैसेज।

मुंबई पुलिस को बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान और उनके पिता लेखक सलीम खान को जान से मारने की धमकी में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की संभावित संलिप्तता का संदेह है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। एहतियात के तौर पर, मुंबई पुलिस ने रविवार से बांद्रा पश्चिम के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है, जबकि संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे-पाटिल ने मामले की जानकारी देने के लिए गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल से मुलाकात की।

बांद्रा पुलिस ने गंभीर संज्ञान लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है जबकि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

धमकी पत्र 'एल.बी.' सहित कुछ शुरूआती अक्षरों के साथ समाप्त होता है। जिस पर पुलिस को संदेह है कि वह 'लॉरेंस बिश्नोई' को संदर्भित करता है, हालांकि समझा जाता है कि बाद वाले ने इस घटना से दिल्ली पुलिस से किसी भी संबंध से इनकार किया था।

इनपुट- राजेश

सलीम और सलमान खान से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, कुछ दिनों पहले मिला था धमकी भरा खत

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने खुल्लम-खुल्ला किया प्यार का इजहार, क्या दोनों करने वाले हैं शादी?

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन