1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन माथुर ने तलाक के 12 साल बाद की दूसरी शादी, कौन है एक्टर की दूसरी पत्नी?

अर्जुन माथुर ने तलाक के 12 साल बाद की दूसरी शादी, कौन है एक्टर की दूसरी पत्नी?

 Published : Oct 11, 2024 08:59 am IST,  Updated : Oct 11, 2024 08:59 am IST

'मेड इन हेवन' में अपने अभिनय के लिए मशहूर अर्जुन माथुर ने तलाक के 12 साल बाद गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड शादी कर ली है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्टर अर्जुन की दूसरी पत्नी को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं कि वो कौन हैं?

Arjun Mathur- India TV Hindi
तलाक के 14 साल बाद की दूसरी शादी Image Source : REDDIT

अर्जुन माथुर, जिन्हें आखिरी बार अमेज़न प्राइम के लोकप्रिय शो 'मेड इन इंडिया' में देखा गया था। एक्टर हमेशा अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 2010 में अर्जुन माथुर ने सिमरित माल्ही के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। लगभग दो साल एक-दूसरे के साथ बिताने के बाद अर्जुन और सिमरित ने अलग होने का फैसला किया था और साल 2012 में उनका तलाक हो गया था। वहीं शादी टूटने के 12 साल बाद एक्टर ने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड शादी कर ली है।

अर्जुन माथुर ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी

अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड टिया तेजपाल से शादी करने वाले अर्जुन माथुर ने अभी तक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें या अपडेट शेयर नहीं की है। हालांकि, रेडिट पर उनकी शादी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में टिया को पीले और नारंगी रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है, जबकि अर्जुन लाल रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल को गले में वरमाला पहने हुए देखा जा सकता है और वे एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Arjun Mathur
Image Source : REDDITअर्जुन माथुर ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी

कौन है अर्जुन माथुर की दूसरी पत्नी?

अर्जुन माथुर की गर्लफ्रेंड टिया तेजपाल अब उनकी दूसरी पत्नी बन गई हैं। ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर एक्टर ने किसे शादी की है। बता दें कि टिया तेजपाल एक फेमस प्रोडक्शन डिजाइनर हैं और उन्होंने 'लाइफ़ ऑफ पाई', 'रमन राघव' और कई शानदार फिल्मों में काम किया है। दूसरी ओर, बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर अर्जुन ने जोया अख़्तर की फिल्म 'मेड इन हेवन' में एक समलैंगिक लड़के करण मेहरा का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्होंने काफी प्रशंसा भी बटोरी।

अर्जुन माथुर की पर्सनल लाइफ 

अभिनेता अर्जुन माथुर ने 2020 में टिया तेजपाल के साथ अपने रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी और तब से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 14 साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब अक्टूबर, 2024 में शादी कर ली है। अर्जुन ने 2010 में सिमरित मल्ही से शादी की थी, दो साल बाद तलाक हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन