1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mahakal Nagri motion poster: हाथ में गन लेकर आतंकवादियों पर काल बनते दिखे भोलेनाथ, 'महाकाल नगरी' का मोशन पोस्टर वायरल

Mahakal Nagri motion poster: हाथ में गन लेकर आतंकवादियों पर काल बनते दिखे भोलेनाथ, 'महाकाल नगरी' का मोशन पोस्टर वायरल

 Published : Apr 27, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 04:33 pm IST

Mahakal Nagri motion poster: आतंकवाद अब पूरे विश्व में किसी महामारी की तरह फैल चुका है। वहीं अब एक फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आया है। जिसमें खुद भगवान महाकाल आतंकवाद से निपटते नजर आ रहे हैं।

Mahakal Nagri motion poster- India TV Hindi
Mahakal Nagri motion poster Image Source : INSTAGRAM

Mahakal Nagri motion poster: श्रीमद भगवत गीता में भगवान ने कहा है कि जब जब धरती पर पाप और बुराई बढ़ जाती है उसे खत्म करने के लिए खुद वह आते हैं। भगवान महाकाल के बारे में भी यह कहा जाता है कि काल भी उनसे डरता है। ऐसे में अब एक फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आते ही वायरल हो रहा है। इस मोशन पोस्टर में भगवान भोले नाथ के रूप में एक एक्टर नजर आ रहा है कि उसके एक हाथ में त्रिशूल है और दूसरे हाथ में गन है। इस पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसमें शायद भगवान शिव को आतंकवादियों का नाश करते दिखाया जाएगा। हालांकि कहानी जो भी हो इस पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है।  

महाकाल के हाथ में गन 

इस पोस्टर की बात करें तो इसमें शुरुआत में ही लिखा आता है कि सनातन आतंकवाद के खिलाफ है, इसके बाद स्क्रीन पर लिखा आता है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। इसके बाद एक शख्स भगवान भोलेनाथ के वेश में नजर आता है जिसके एक हाथ में त्रिशूल है और दूसरे हाथ में माला और बंदूक है। जिसके बाद एक हाथ में बम लिए आतंकवादी दिखता है। शिव के रूप में जो किरदार है वह निशाना साधकर आतंकवादी पर गोली दागता है। इसके बाद भगवान शिव की भव्य आकृति नजर आती है। 

तरण आदर्श ने शेयर किया पोस्टर 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने इस पोस्टर को शेयर किया है। जिसमें पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "'महाकाल नगरी' का मोशन पोस्टर... अंकित राज, काजल चौहान, अखिलेंद्र मिश्रा, कमलेश सावंत, शाजी चौधरी, सन्नी ठाकुर, अनु मित्रा, हिमांशु श्रीवास्तव और रय्या लबीब स्टार #महाकालनगरी... #मोशनपोस्टर: संजीव कुमार राजपूत द्वारा निर्देशित... मनीष ओझा, प्रेमबीर सिंह और अलका वर्मा द्वारा निर्मित।" 

PS 2 Box Office Prediction: ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेलवन 2' करेगी धमाकेदार ओपनिंग? जानिए प्रिडिक्शन

बता दें कि श्री राध्या फिल्म प्रोडक्शन और बृजवासी फिल्म्स की प्रस्तुति 'महाकाल नगरी' में अंकित राज, काजल चौहान, अखिलेंद्र मिश्रा, कमलेश सावंत, आरव चौधरी, सन्नी ठाकुर, हिमांशु श्रीवास्तव, शाजी चौधरी और राया लबीब जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मनीष ओझा, प्रेमबीर सिंह और अलका वर्मा ने साझा तौर पर किया है। 'महाकाल नगरी' जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Pushpa 2 के सेट पर अल्लू अर्जुन के साथ स्पॉट हुए जूनियर NTR, तस्वीर ने किया अफवाहों का बाजार गर्म

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन