1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न स्टार्स के नखरे और न ही सुपरस्टार्स का दबाव, 40 करोड़ में बनी वो फिल्म जिसने BO पर उड़ाया गर्दा, कूट डाले 326 करोड़ रुपये

न स्टार्स के नखरे और न ही सुपरस्टार्स का दबाव, 40 करोड़ में बनी वो फिल्म जिसने BO पर उड़ाया गर्दा, कूट डाले 326 करोड़ रुपये

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 12, 2025 10:16 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 10:16 pm IST

'महाअवतार नरसिम्हा' फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। 40 करोड़ रुपयों में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड 326 करोड़ रुपयों में कमाने में सफल रही थी।

Mahavatar Narsimha- India TV Hindi
'महाअवतार नरसिम्हा' Image Source : INSTAGRAM@MAHAVTARNARSIMHA

साल 2025 के 10 महीने बीत चुके हैं और अब तक 10 से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। लेकिन इसी साल एक फिल्म ऐसी भी रिलीज हुई है जिसमें न स्टार्स के नखरे हैं और सुपरस्टार्स का दवाब, फिर भी इस फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज 40 करोड़ रुपये के बजट से बनी ये फिल्म 326 करोड़ रुपयों का कलेक्शन करने में सफल रही है। खास बात ये है कि ये फिल्म अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी धूम मचा रही है। इस फिल्म का नाम है 'महाअवतार नरसिम्हा' और ये 25 जुलाई को रिलीज हुई थी। 

40 करोड़ रुपयों में बनी थी फिल्म

बता दें कि फिल्म 'महाअवतार नरसिम्हा' रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई थी। 25 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को अश्विन कुमार ने डायरेक्ट की थी। इसकी कहानी जयपूर्णा दास, रुद्र प्रताप घोष और अश्विन कुमार ने मिलकर लिखी थी। फिल्म एनिमेटेड थी और इसमें केवल आवाज डब की गई थी। फिल्म बिना स्टार्स के नखरे और सुपरस्टार्स के दबाव के बीच रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन कमाल का प्रदर्शन किया था। आईएमडीबी के मुताबिक इस साल की अब तक की सुपरहिट फिल्म्स में 'महाअवतार नरसिम्हा' छठवें नंबर पर रही है। फिल्म का भारत में ही नेट कलेक्शन 249 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था और 326 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। 

ओटीटी पर मचा रही धूम

अब ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धूम मचा रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म की कहानी विष्णु के 10 अवतारों में सबसे पहले नरसिम्हा को लेकर बताई गई थी। फिल्म में प्रहलाद और होलिका दहन के साथ राक्षस हिरण्याकश्यप की कहानी भी पर्दे देखने को मिली है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी ये फिल्म खूब देखी गई है और अब तक कई लोगों ने इसकी खुलकर तारीफ की है। इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में छठवें नंबर पर रही है। इस फिल्म की अब अगली किस्त भी जल्द ही रिलीज होगी। 

 ये भी पढ़ें- 83 के अमिताभ को सताई दोस्त धर्मेंद्र की चिंता, खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे घर, लोग बोले- वीरू के लिए जय आ गया

32 साल पुरानी वो फिल्म जिसमें शिल्पा शेट्टी ने पहनी थी बिकनी, काजोल का हंसहंसकर हुआ था बुरा हाल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन