1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 32 साल पुरानी वो फिल्म जिसमें शिल्पा शेट्टी ने पहनी थी बिकनी, काजोल का हंसहंसकर हुआ था बुरा हाल, शाहरुख खान को बनाया स्टार

32 साल पुरानी वो फिल्म जिसमें शिल्पा शेट्टी ने पहनी थी बिकनी, काजोल का हंसहंसकर हुआ था बुरा हाल, शाहरुख खान को बनाया स्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 12, 2025 06:58 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 06:58 pm IST

काजोल ने अपनी 32 साल पुरानी फिल्म को याद किया है जिसमें शिल्पा शेट्टी ने पहली बार पर्दे पर बिकनी पहनी थी। इसी फिल्म ने शाहरुख खान को स्टार बनाया था।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी Image Source : INSTAGRAM@KAJOL

आज से ठीक 32 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' अपने आप में खास है और लोगों के बीच आज भी पॉपुलर है। इस फिल्म के जरिए शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिल्मी सफर शुरू किया था और पहली बार स्क्रीन पर बिकनी भी पहनी थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो वो 90 का ऐसा दशक था जब बिकनी पहनना उतना सहज नहीं माना जाता था। लेकिन इसी फिल्म ने न केवल शिल्पा शेट्टी को स्टार बनाया था बल्कि शाहरुख खान को भी पहचान दिलाई थी। इस फिल्म में शाहरुख और शिल्पा के साथ काजोल भी अहम किरदार निभाते नजर आई थीं। आज फिल्म ने रिलीज के 32 साल पूरे कर लिए हैं और काजोल ने इसको लेकर खुशी जाहिर की है। 

काजोल को याद आई फिल्म

काजोल ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था और लोगों को अपने रोल से अपना बना लिया था। अब काजोल ने बुधवार को इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बाजीगर के रिलीज को 32 साल हो गए हैं। एक कहानी, अध्याय और एक यात्रा हमेशा याद की जाएगी।' साल 1993 में रिलीज हुई ये फिल्म अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट की थी। इसमें शाहरुख, शिल्पा और काजोल अहम किरदारों में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और शाहरुख खान को पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड दिलाने वाली भी यही फिल्म थी। ये फिल्म काजोल और शाहरुख खान के करियर में भी काफी खास मानी जात है। क्योंकि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से 2 साल पहले ये फिल्म रिलीज हुई थी। लोगों को इसकी कहानी दमदार लगी थी और इसमें कॉमेडी का भी जोरदार तड़का देखने को मिला था। 

शिल्पा शेट्टी को बनाया स्टार

खास बात ये है कि इसी फिल्म से शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने पहली बार पर्दे पर बिकनी पहनी थी। जब काजोल ने शिल्पा को पहली बार बिकनी में देखा तो उनका हंस हंसकर बुरा हाल हो गया था। काजोल ने एक इंटरव्यू में इसका किस्सा सुनाया था कि जब मैंने शिल्पा के पैर देखे तो खूब हंसी आई। हालांकि ये फिल्म हिट होते ही शिल्पा शेट्टी का भी करियर चल निकला और उन्हें काफी किरदार निभाने का मौका मिला। आगे चलकर इस फिल्म के तीनों कलाकार काजोल भी स्टार बनीं, शाहरुख खान सुपरस्टार बने और शिल्पा शेट्टी भी बॉलीवुड पर आज भी राज करती हैं। 

ये भी पढ़ें- जिनकी आवाज से थर्राता है बिग बॉस का घर, उसी में नहीं है अंदर रहने की हिम्मत, खुद बताई रियलिटी शो की सच्चाई

कृति सेनन को इस सुपरस्टार पर था क्रश, विक्की कौशल का है फेवरेट एक्टर, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में हुआ खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन