1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लगातार फ्लॉप फिल्में बनाता रहा डायरेक्टर, फिर अपनी जिंदगी पर कहानी लिख बदल दी किस्मत, आज बेटी और दामाद भी हैं सुपरस्टार

लगातार फ्लॉप फिल्में बनाता रहा डायरेक्टर, फिर अपनी जिंदगी पर कहानी लिख बदल दी किस्मत, आज बेटी और दामाद भी हैं सुपरस्टार

 Published : Sep 20, 2025 06:00 am IST,  Updated : Sep 20, 2025 06:20 am IST

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 77वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 'आशिकी', 'सारांश' और 'सड़क' जैसी कई हिट फिल्में बनाईं। लेकिन, अपनी जिंदगी पर कहानी लिख मशहूर हो गए।

Mahesh Bhatt- India TV Hindi
महेश भट्ट Image Source : INSTAGRAM/@POOJAB1972

77 साल के महेश भट्ट डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर हैं ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी है, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि एक वक्त था जब उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई। हालांकि, वह अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। 20 सितंबर 1948 को मुंबई में जन्मे महेश भट्ट के पिता हिंदू तो मां मुस्लिम थीं। उनकी स्‍कूली पढ़ाई डॉन बोस्‍को हाई स्‍कूल, माटुंगा, मुंबई से हुई थी। स्‍कूल के दौरान ही उन्‍होंने पैसा कमाना शुरू कर दिया था। महेश भट्ट की किस्मत तब चमकी जब उन्होंने खुद की जिंदगी को बड़े पर्दे पर पेश किया।

महेश भट्ट ने इस वजह अपनी जिंदगी पर लिखी कहानी

हमेशा विवादों में बने रहने वाले महेश भट्ट ने अपनी जिंदगी पर कहानी लिखने का फैसला तब किया, जब महेश पर परवीन बाबी के स्टारडम का फायदा उठाने और उन्हें इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। इसी दौरान उन्होंने फिल्म 'अर्थ' लिखनी शुरू की थी जो उनकी जिंदगी की सच्चाई थी। इसमें यह भी देखने को मिला कि कैसे दुख से भरा बचपन और शुरुआती संघर्षों के बाद, उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस परवीन ने अपनी जिंदगी के अंतिम दिन अकेले ही काटे और जनवरी 22, 2005 को दुनिया को अलविदा कह दिया। तब उनकी डेड बॉडी क्लैम करने के लिए महेश भट्ट ही आगे आए थे।

महेश भट्ट की जिंदगी कैसे बदला 'अर्थ'

'अर्थ' (1982) फिल्म उनके लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुई, जो उनके निजी जीवन और भावनाओं पर आधारित थी। इस फिल्म ने उन्हें एक ऐसा ऑटोबायोग्राफिकल इडियम दिया, जिसने फिल्में बनाने का नया आईडिया दिया। उन्होंने 'सारांश' और 'जख्म' जैसी फिल्मों में अपने जीवन के दर्द को दिखाने की कोशिश की। महेश भट्ट ने अपनी पहली फिल्म 'मंजिलें और भी हैं' (1974) से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की।

लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद चमकी किस्मत

महेश भट्ट द्वारा निर्देशित कुछ फ्लॉप फिल्में 'दुश्मन' (1998), 'जख्म' (1998), 'अंगाराय' (1998), 'डुप्लीकेट' (1998) और 'तमन्ना' (1997) हैं, जो बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।

बेटी और दामाद हैं सुपरस्टार

मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की तीन बेटियां हैं- पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट। वहीं, एक बेटा- राहुल भट्ट है। पूजा भट्ट और आलिया भट्ट बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, आलिया भट्ट आज ग्लोबल स्टार बन गई हैं और महेश भट्ट के दामाद रणबीर कपूर सुपरस्टार हैं। रणबीर कपूर ने 2022 में आलिया भट्ट से शादी की थी और 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया था।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 19: बसीर-गौरव ने घर में किया हंगामा, अभिषेक के कैप्टन बनाते ही बदले अशनूर के तेवर

Bigg Boss 19: अमाल के बाद ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन, सत्ता पलटते ही घरवालों की बढ़ी टेंशन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन