1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माहिरा खान से लेकर फवाद खान तक, पाकिस्तानी स्टार्स बॉलीवुड फिल्मों में कर सकेंगे काम बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

माहिरा खान से लेकर फवाद खान तक, पाकिस्तानी स्टार्स बॉलीवुड फिल्मों में कर सकेंगे काम बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 21, 2023 10:11 am IST,  Updated : Oct 21, 2023 10:11 am IST

पाकिस्तानी स्टार्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माहिरा खान से लेकर फवाद खान जैसे पाकिस्तानी सितारे अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर सकेंगे। बॉम्बे हाई कोर्ट ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

mahira khan, fawad khan, Bombay High Court, pakistani artists- India TV Hindi
माहिरा खान-फवाद खान Image Source : X

बॉलीवुड फिल्मों में कई पाकिस्तानी स्टार्स काम करते नजर आ चुके हैं। भारत में पाकिस्तानी सितारों को उनके काम के लिए काफी प्यार भी मिला है। इस लिस्ट में माहिरा खान, फवाद खान और अली जफर सहित कई पाकिस्तानी स्टार्स का नाम भी शामिल हैं। भारत में पाकिस्तानी सितारों पर बैन लगा हुआ था पर हाल ही में इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में जो याचिका पाकिस्तानी स्टार्स को बॉलीवुड फिल्मों में बैन करने के लिए लगई की थी। उस याचिका को खारिज कर दिया गया है। अब पाकिस्तानी आर्टिस्ट भारतीय फिल्मों और वेबसीरीज में काम कर सकेंगे।

इस वजह से बैन हुए थे पाकिस्तानी स्टार्स 

साल 2016 में उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट का बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने पर बैन लगा दिया गया था। अब हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में एक सिनेवर्कर की पाकिस्तानी आर्टिस्टों पर बैन लगाने की मांग पर सुनवाई हुई। इस पेटिशन में भारतीय स्टार्स के पाकिस्तानी स्टार्स के साथ काम न करने को लेकर अपील की गई थी। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने चौकाने वाला फैसला सुनाया है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर लोगों के बीच काफी हलचल देखने को भी मिल रही है। 

बॉलीवुड फिल्मों में पाकिस्तानी स्टार्स करेंगे काम 
बॉम्बे हाईकोर्ट में इस याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सुनील बी शुक्रे और फिरदोश पी पूनीवाला ने याचिका को खारिज कर दिया है। लाइव लॉ ने कोर्ट के हवाले से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस मामले की जानकारी लोगों को दी है। वहीं सोशल मीडिया पर ये भी कहा जा रहा है कि अगर पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत की धरती पर क्रिकेट खेल सकते हैं तो पाकिस्तानी स्टार्स बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में काम क्यों नहीं कर सकते हैं। 

पाकिस्तानी स्टार्स का रहा है जलवा
अदालत के फैसले के बाद आप माहिरा खान और फवाद खान सहित फेमस पाकिस्तानी सितारों को फिल्मों में देख सकेंगे। बता दें कि माहिरा खान राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। ये फिल्म 2017 में आई थी। ये माहिरा की पहली हिंदी फिल्म थी, लेकिन उरी आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी स्टार्स  पर बैन लगा दिया गया था।

ये भी पढ़ें-

शाहरुख खान के साथ नजर आए राजकुमार हिरानी, पार्टी के पहले दिखा किंग खान का जलवा

Ganapath vs Yaariyan 2: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' का नहीं चला जादू, 'यारियां 2' का हाल बेहाल

Leo Box Office Collection Day 2: थलपति विजय की 'लियो' का दूसरे दिन हाल बेहाल, जानें कितना रहा कलेक्शन

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन