1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ganapath vs Yaariyan 2: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' का नहीं चला जादू, 'यारियां 2' का हाल बेहाल

Ganapath vs Yaariyan 2: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' का नहीं चला जादू, 'यारियां 2' का हाल बेहाल

 Published : Oct 21, 2023 08:01 am IST,  Updated : Oct 21, 2023 08:01 am IST

'गणपत' और 'यारियां 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टार फिल्म 'गणपत' और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है।

Ganapath vs Yaariyan 2 box office collection day 1- India TV Hindi
गणपत और यारियां 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 Image Source : DESIGN.PHOTO

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टार फिल्म 'गणपत' और दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी. पुरी, मीजान जाफरी और यशदास गुप्ता की फिल्म 'यारियां 2' 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दोनों फिल्म को लोगों से रिव्यू भी अच्छे मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' और 'यारियां 2' के बीच क्लैश देखने को भी मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' और 'यारियां 2' ने पहले दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। फिल्म का पहले दिन का अर्ली कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म 'गणपत' जबरदस्त एक्शन और 'यारियां 2' रिश्तों पर बेस्ड है। 

गणपत का पहले दिन का कलेक्शन

फिल्म 'गणपत' को लोगों से सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। बॉलीवुड एक्शन स्टार्स टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की मच-अवेटेड फिल्म में के एक्शन सीन देख फैंस के होश उड़ा जाएंगे। 'गणपत' में कृति और टाइगर के साथ अमिताभ बच्चन भी लीड रोल प्ले करते नजर आए हैं। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। फिल्म 'गणपत' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार  फिल्म ने पहले दिन भारत में 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है जो उम्मीद से बहुत कम है। 

यारियां 2 का पहले दिन का कलेक्शन
दिव्या खोसला कुमार के डायरेक्शन बनी 'यारियां' का सीक्वल 'यारियां 2' में दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी. पुरी, मीजान जाफरी और यशदास गुप्ता लीड रोल में नजर आए है। फिल्म 'यारियां 2' को लोगों से मुले-जुले रिस्पॉन्स मिले हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'यारियां 2' ने पहले दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट करीब 50-60 करोड़ रुपये है। पहले दिन का कलेक्शन देखकर लग रहा है कि फिल्म दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पा रही है। 

यारियां 2 के बारे में
टाइगर की फिल्म 'गणपत' की टक्कर दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' से हुई है। फिल्म 'यारियां 2' की कहानी दोस्ती पर बेस्ड है। बता दें कि इस फिल्म से टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को  राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। 

गणपत के बारे में 
फिल्म 'गणपत'  हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। 'गणपत' की बात करें तो इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। वहीं वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है। 

ये भी पढ़ें-

Leo Box Office Collection Day 2: थलपति विजय की 'लियो' का दूसरे दिन हाल बेहाल, जानें कितना रहा कलेक्शन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा-अभिमन्यु के रिश्ते को लगी मंजरी की नजर, घर छोड़ कर जाएगी आरोही!

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम से पोस्ट किए डिलीट, सोनम कपूर का शॉकिंग रिएक्शन हुआ वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन