1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन में जहीर इकबाल के पीछे ये क्या हो रहा! वीडियो देख रोके नहीं रुकेगी हंसी, कहेंगे- पीछे तो देखो पीछे!

सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन में जहीर इकबाल के पीछे ये क्या हो रहा! वीडियो देख रोके नहीं रुकेगी हंसी, कहेंगे- पीछे तो देखो पीछे!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 27, 2024 06:18 pm IST,  Updated : Jun 27, 2024 06:18 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो हो रहा है उसे देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है। वीडियो में ऐसा क्या है ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha- India TV Hindi
जहीर इकबाल और सोनाक्षी के रिसेप्शन में इस शख्स ने किया क्रेजी डांस। Image Source : INSTAGRAM

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब पति पत्नी हो गए हैं। दोनों ने 23 जून को शादी कर ली है। दोनों की रजिस्टर्ड मैरिज के खूब चर्चे रहे। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार भी दोनों ने कुछ अहम रस्में कीं। शादी के कुछ घंटों बाद ही ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया गया। इस ग्रैंड रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करते नजर आए। डीजे म्यूजिक पर सभी सितारे डांस करते दिखे इसके अलावा भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जहीर इकबाल अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे हैं। हूमा कुरेशी भी उनके साथ थिरकते नजर आ रही हैं, लेकिन जो चीज सभी का ध्यान खींच रही है वो है जहीर के पीछे हो रही हरकत। जी हां, इस वीडियो में जहीर इकबाल के पीछे कुछ ऐसा हो रहा जिससे लोगों की नजरें हटाए नहीं हट रहीं और इसे देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?  चलिए आपको बताते हैं। 

शख्स ने की खूब मस्ती

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि आगे जहीर इकबाल अपने दोस्तों के साथ फन कर रहे हैं और ठीक उनके पीछे एक बाल्ड आदमी अलग ही स्टाइल में डांस कर रहा है। उसका डांस स्टाइल काफी क्रेजी है। बिना किसी की परवाह किए वो अलग ही धुन में डांस कर रहा है। डांस कर रहे शख्स को जरा भी फिक्र नहीं है कि कोई क्या सोचेगा। फिलहाल उसका वीडियो कैमरों में कैद हो गया है और अब वायरल भी हो रहा है। इसे देखने वाले हर शख्स का कहना है कि आखिर ये ऐसे डांस क्यों कर रहा है? कई लोग पूछ रहे हैं कि ये शख्स है कौन है। फिलहाल इस शख्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में नहीं पता कि ये शख्स सोनाक्षी सिन्हा की साइड से है या फिर दूल्हे राजा जहीर इकबाल की साई से है। 

यहां देखें वीडियो 

लोगों का रिएक्शन 

इस शख्स अपनी ही धुन में नाचत हुए देखने के बाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को भी हंसी आ जाएगी। एक शख्स ने लिखा, 'ये तो अपनी ही धुन में है', वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'पीछे तो देखो पीछे', एक ने तो इस शख्स को शराबी बता दिया। फिलहाल कुछ भी कहें, ये शख्स फुल मस्ती करता नजर आया। वैसे हाल में ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर का वेडिंग वीडियो भी सामने आ गया है, जिससे जाहिर हो रहा है कि शादी में खूब मस्ती हुई है। इतना ही नहीं सामने आए वीडियो में कुछ इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिले

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन