1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिर्फ 35 लाख में बनी थी कल्ट हॉरर फिल्म, धड़ाधड़ बने 6 रीमेक, हर एक रहा ब्लॉकबस्टर

सिर्फ 35 लाख में बनी थी कल्ट हॉरर फिल्म, धड़ाधड़ बने 6 रीमेक, हर एक रहा ब्लॉकबस्टर

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Nov 11, 2025 02:13 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 02:13 pm IST

32 साल पहले एक शानदार फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी इतनी धांसू थी कि इस पर 7 रीमेक बन गए और हर एक सुपरहिट साबित हुआ। गौर करने वाली बात ये है कि ये इसकी ओरिजिनल फिल्म सिर्फ 35 करोड़ के छोटे से बजट में बनी थी।

Manichitrathazhu - India TV Hindi
फिल्म का एक सीन। Image Source : STILL FROM MANICHITRATHAZHU

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया' या फिर अक्षय कुमार की दोनों ही धांसू फिल्में हैं। दोनों को दर्शकों का जमकर प्यार मिला और इसी के चलते ये फिल्में ब्लॉकबस्टर बनीं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि ये फिल्म असल कहानियां नहीं थीं, बल्कि रीमेक थीं तो आपको हैरानी हो सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म भूल भुलैया (2007) अपने आप में एक रीमेक थी। जी हां, ये दोनों एक साउथ की फिल्म का रीमेक हैं और इस फिल्म के एक दो नहीं बल्कि 7 रीमेक बनाए गए थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह फिल्म मूल रूप से मलयालम फिल्म 'मणिचित्राथझु' थी।

कमाई के मामले में रचा इतिहास

अक्षय कुमार और विद्या बालन की 'भूल भुलैया' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और इसे मलयालम फिल्म मणिचित्राथझु से लगभग सीन-टू-सीन रीक्रिएट किया गया था। फर्क सिर्फ यह था कि जहां मणिचित्राथझु एक मानसिक थ्रिलर थी, वहीं भूल भुलैया को एक हॉरर-कॉमेडी के रूप में बनाया गया। समीक्षकों और दर्शकों ने माना कि प्रियदर्शन ने इसे अब तक का सबसे बेहतरीन रीमेक बनाया था।

सुपरहिट थी मोहनलाल की 'मणिचित्राथझु'

मोहनलाल और शोभना अभिनीत मणिचित्राथझु अपने समय की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। महज 35 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी यानी लागत से लगभग 20 गुना ज्यादा। वहीं हिंदी रीमेक भूल भुलैया का बजट 32 करोड़ था और इसने 50 करोड़ रुपये की कमाई की। IMDb पर भूल भुलैया को 7.4 रेटिंग, जबकि मणिचित्राथझु को 8.7 रेटिंग मिली।

Manichitrathazhu
Image Source : STILL FROM REMAKE6 फिल्मों की झलक।

बनीं 6 रीमेक

इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के कुल सात रीमेक बनाए गए हैं और लगभग हर भाषा में यह हिट रही है।

  • 1993 – मणिचित्राथझु (मलयालम, मूल फिल्म)
  • 2004 – अपथमित्रा (कन्नड़)
  • 2005 – चंद्रमुखी (तमिल, रजनीकांत अभिनीत)
  • 2005 – राजमोहोल (बंगाली)
  • 2007 – भूल भुलैया (हिंदी)
  • 2010 – नागावली (तेलुगु)
  • 2023 – चंद्रमुखी 2 (कंगना रनौत के साथ)

इन दो फिल्मों की कहानी में किया बदलाव

इसके बाद कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' (2022) आई, जो पिछली कहानी का सीधा रीमेक नहीं बल्कि एक नई कहानी पर आधारित थी। अब 'भूल भुलैया 3' (2024) में फिर से मंजोलिका की वापसी हुई है। फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की दोनों बहुएं हैं हीरोइनों सी हसीन, एक चलाती है 300 करोड़ का साम्राज्य, दूसरी है शाही परिवार की बेटी

Dharmendra Health Update: कैसी है 89 साल के धर्मेंद्र की हालत, हेमा मालिनी के बाद दोनों बेटे भी पहुंचे अस्पताल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन