1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आप की अदालत' में फिल्म स्टार मनोज बाजपेयी, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में फिल्म स्टार मनोज बाजपेयी, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 18, 2023 07:05 pm IST,  Updated : May 21, 2023 12:02 am IST

रजत शर्मा ने जब यह पूछा कि 'बचपन से यह जिद थी कि एक्टर बनूंगा लेकिन किसी को बताऊंगा नहीं।' इस पर मनोज बाजपेयी ने दिलचस्प जवाब दिया।

'आप की अदालत' में मनोज...- India TV Hindi
'आप की अदालत' में मनोज बाजपेयी Image Source : इंडिया टीवी

Manoj Bajpayee in Aap Ki Adalat: देश के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में इस बार रजत शर्मा के मेहमान होंगे जानेमाने अभिनेता मनोज बाजपेयी। वे ओटीटी किंग के नाम से भी जाने जाते हैं। मनोज इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। अब मनोज वाजपेयी कटघरे में बैठकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। 'आप की अदालत' के इस नए एपिसोड का प्रसारण आज सुबह10 बजे इंडिया टीवी पर होगा। 

मनोज बाजपेयी ने दिया दिलचस्प जवाब

रजत शर्मा ने जब यह पूछा कि 'बचपन से यह जिद थी कि एक्टर बनूंगा लेकिन किसी को बताऊंगा नहीं।' इस पर मनोज बाजपेयी ने दिलचस्प जवाब दिया।  वहीं रजत शर्मा ने जब मनोज बाजपेयी  से यह सवाल किया कि 4 बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट होने के बाद भी आपने हार नहीं मानी ? इस पर मनोज बाजपेयी  ने कहा-रिजेक्शन मेरा जिद हो गया। कब तक रिजेक्ट करोगे देखते हैं। इससे आगे मनोज बाजपेयी  ने जो कहा वो लोगों के जीवन में प्रेरणा देने वाला वाक्य है। उन्होंने कहा-'जब पॉकेट में पैसा नहीं हो और पेट में खाना नहीं हो तो खोने के लिए कुछ नहीं रहता है। पाने के लिए पूरा आसमान रहता है। तो ये चीज मेरे दिमाग में थी।' ऐसे ही कई रोचक सवाल जवाब के साथ 'आप की अदालत में मनोज बाजपेयी ' शो आप आज सुबह 10 बजे देख पाएंगे। 

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन