1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्यूटी विद ब्रेन: फिल्मों में फूटी किस्मत, 12वीं में किया टॉप, MBBS की डिग्री के साथ बनीं मिस वर्ल्ड

ब्यूटी विद ब्रेन: फिल्मों में फूटी किस्मत, 12वीं में किया टॉप, MBBS की डिग्री के साथ बनीं मिस वर्ल्ड

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 14, 2025 06:00 am IST,  Updated : May 14, 2025 06:26 am IST

मानुषी छिल्लर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम क्या था। मानुषी अपने करियर में अब तक 5 फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Manushi Chhillar- India TV Hindi
मानुषी छिल्लर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर आज 28 साल की हो गई हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं एक्ट्रेस मानुषी के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। अब तक 5 फिल्मों में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुकीं मानुषी छिल्लर अपने करियर में एक भी हिट नहीं दे पाई हैं। मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हुआ था। मानुषी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। मानुषी ने फेमिना मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। ​​छिल्लर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने वाली छठी भारतीय महिला हैं। 

माता और पिता दोनों ही अपनी फील्ड के दिग्गज

रियाणा के रोहतक में जन्मी मानुषी के पिता डॉ. मित्रा बसु छिल्लर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में वैज्ञानिक हैं, जबकि उनकी मां डॉ. नीलम छिल्लर मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान में न्यूरोकेमिस्ट्री की एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष हैं। छिल्लर ने नई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की है और 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में अखिल भारतीय सीबीएसई टॉपर रही हैं। उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही अखिल भारतीय प्री मेडिकल टेस्ट और एनईईटी परीक्षा पास कर ली है और सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में मेडिकल डिग्री (एमबीबीएस) की पढ़ाई पूरी की है। मानुषी एक ट्रेंड कुचिपुड़ी डांसर हैं और उन्होंने दिग्गज नर्तक राजा और राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से प्रशिक्षण लिया है। छिल्लर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी पढ़ाई की है।  

बॉक्स ऑफिस पर फूटी किस्मत

मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और फिर फिल्मों में बतौर हीरोइन एंट्री ले ली। साल 2022 में मानुषी ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। 250 करोड़ रुपयों के बड़े बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद मानुषी ने विक्की कौशल के साथ फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में काम किया। लेकिन दूसरी फिल्म में भी मानुषी की किस्मत ने साथ नहीं दिया। इसके बाद मानुषी ने ऑपरेशन वेलेन्टाइन में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन असफल रहीं। ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई। इसके बाद बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी मानुषी ने काम किया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसी साल रिलीज हुई फिल्म तेहरान में भी मानुषी नजर आई थीं। लेकिन अब तक मानुषी को बॉक्स ऑफिस पर कोई सफलता नहीं मिली। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन