1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड संग चिल करती दिखीं ये दो हसीना, वायरल वीडियो ने खोली पोल

अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड संग चिल करती दिखीं ये दो हसीना, वायरल वीडियो ने खोली पोल

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jun 17, 2024 02:32 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 03:09 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका की क्रूज पार्टी से हाल ही में एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें बाॅलीवुड की दो हसीना अपने रुमर्ड बाॅयफ्रेंड संग चिल करती नजर आ रही हैं। आप भी देखिए कौन हैं वो दो हसिनाएं जिनकी डेटिंग की पोल-पट्टी इस वायरल वीडियो ने खोल दी है।

Anant Ambani, Radhika Merchant, janhvi, manushi- India TV Hindi
क्रूज पार्टी में चिल करती दिखे ये रुमर्ड कपल Image Source : INSTAGRAM

अंबानी परिवार ने 29 मई 2024 से 1 जून 2024 तक एक आलीशान क्रूज पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन आयोजित किया था। इस सेलिब्रेशन में क्रूज पर सितारों से महफिल सजी दिखी। अब तक इस पार्टी से इसकी कई झलकियां सामने आ चुकी है। इसी बीच अब इस पार्टी से एक और नई वीडियो सामने आई है, जिसने बाॅलीवुड की दो हसीनाओं की डेटिंग की पोल भी खोल दी है। वीडियो में लव-बर्ड्स साथ में चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए कौन हैं वो...

क्रूज पर यूं चिल करते नजर आए लव-बर्ड्स

अनंत राधिका की प्री-वेडिंग से जो नई वीडियो सामने आई है, उसमें मानुषी छिल्लर अपने रूमर्ड बायफ्रेंड वीर पहाड़िया संग नजर आ रही हैं। तो वहीं जाह्नवी कपूर अपने बाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ चिल करती हुई दिख रही हैं। इस दौरान मानुषी ने प्रिंटेड मिनी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें काउल नेक थीं। उन्होंने अपनी ड्रेस को डायर बैग के साथ पेयर किया था। तो वहीं दूसरी ओर जाह्नवी कपूर मल्टी कलर के शार्ट ड्रेस में दिख रही हैं। इन लव-बर्ड्स को एक साथ क्रूज पर शानदार समय बिताते हुए स्पॉट किया गया। अनंत-राधिका की पार्टी से सामने आया कपल्स का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

तीन दिन तक चलेगा अनंत-राधिका की शादी का जश्न 

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में होगी। जिसकी शुरूआत 12 जुलाई को शुभ विवाह से होगी। इसके बाद 13 जुलाई को होने वाले आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा। उसी के साथ ड्रेस कोड की बात करें तो इस शानदार रॉयल शादी के लिए ‘इंडियन फॉर्मल’ ड्रेस कोड तय किया गया है, तो 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन के दिन लिए ड्रेस कोड ‘इंडियन चिक’ रखा गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन