1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2009 में शादी और 2 बच्चे, 15 साल बाद क्यों भीषण जंग में बदली रवि मोहन की शादी? अब नहीं थम रहे आंसू

2009 में शादी और 2 बच्चे, 15 साल बाद क्यों भीषण जंग में बदली रवि मोहन की शादी? अब नहीं थम रहे आंसू

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 16, 2026 10:53 pm IST,  Updated : May 16, 2026 10:53 pm IST

रवि मोहन इन दिनों अपने पारवारिक कलह के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दुख जाहिर किया है।

Ravi Mohan- India TV Hindi
रवि मोहन Image Source : IMAGE SOURCE-ANI

तमिल रवि मोहन हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। 'पोन्नियिन सेल्वन' के अभिनेता जो पत्नी आरती से अलग होने की खबरों के कारण चर्चा में हैं, मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने खुलासा किया कि तलाक होने तक वे फिल्मों में अभिनय नहीं करेंगे। रवि मोहन ने साल 2009 में शादी रचाई थी और अभी उनके 2 बच्चे भी हैं। आइये जानते हैं रवि मोहन के परिवार में कौन-कौन है। 

15 साल बाद बिगड़ा रिश्ता

आपको बता दें कि तमिल अभिनेता रवि मोहन का विवाह आरती रवि से 4 जून, 2009 को हुआ था। उनके दो बच्चे हैं, आरव रवि और अयान रवि। 2024 में रवि मोहन ने 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद पत्नी आरती रवि से अलग होने की घोषणा एक पोस्ट के माध्यम से की थी। अपने पिछले पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'काफी सोच-विचार और विचार-विमर्श के बाद, मैंने आरती से विवाह विच्छेद करने का कठिन निर्णय लिया है। यह निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया गया है, बल्कि इसके पीछे निजी कारण हैं जो मुझे लगता है कि इसमें शामिल सभी लोगों के हित में हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'इस संदर्भ में, मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूं कि इस कठिन समय में हमारी और हमारे परिवार के निजता का सम्मान करें और इस संबंध में किसी भी प्रकार की अटकलें, अफवाहें या आरोप न लगाएं और इस मामले को निजी ही रहने दें।'

अब बोले तलाक के बाद ही करेंगे काम

शनिवार को रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपना दुख लोगों के सामने रखा। रवि मोहन ने बताया कि उन्हें इस शादी में काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। बच्चों की फीस भरने के बाद भी उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं रवि मोहन के साथ ही उनकी दोस्त तनीषा फर्नांडिस भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और ट्रोल्स के निशाने पर भी हैं। 

ये भी पढ़ें- मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का निधन, 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत की वजह आई सामने

तलाक से पहले अब कोई फिल्म नहीं करेंगे रवि मोहन, प्रेस कॉनफ्रेंस कर दिखाया गुस्सा, ये रही पूरी डिटेल्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन