1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का हीरो फैजी बन उड़ाएगा पाकिस्तान के होश, धांसू ट्रेलर में दिख रही जंग

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का हीरो फैजी बन उड़ाएगा पाकिस्तान के होश, धांसू ट्रेलर में दिख रही जंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 23, 2024 05:07 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 05:07 pm IST

विनीत कुमार सिंह की अपकमिंग फिल्म 'मैच फिक्सिंग' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। फिल्म में विनीत सिंह आर्मी अफसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी लेखक कंवर खटाना की किताब 'द गेम बिहाइंड सैफ्रन टेरर' पर बेस्ड है।

Vineet Kumar Singh- India TV Hindi
विनीत कुमार सिंह Image Source : INSTAGRAM

गैंग्स ऑफ वासेपुर में दानिश खान का किरदार निभाकर फेम बटोरने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह अब बतौर लीड हीरो भी कई फिल्में दे चुके हैं। विनीत कुमार सिंह अब एक बार फिर आर्मी की वर्दी पहन पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। विनीत कुमार सिंह की अपकमिंग फिल्म 'मैच फिक्सिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह ने आर्मी के अधिकारी की भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त लग रहा है। फिल्म को केदार प्रभाकर गायकवाड़ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विनीत सिंह के साथ राज अर्जुन और मनोज जोशी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

एक्शन से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर

विनीत कुमार सिंह की ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म के ट्रेलर में ही दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। साथ ही विनीत सिंह की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। बुधवार को मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर पाकिस्तान इस कहानी में इनवॉल्व दिख रहा है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह के साथ अनुजा सेठी, मनोज जोशी, शताफ फिगर, ललित परीमू और राज अर्जुन जैसे एक्टर्स स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर विनीत सिंह भी काफी उत्साहित हैं।

 
40 से ज्यादा फिल्मों और वेबसीरीज में कर चुके हैं काम

विनीत सिंह आज बॉलीवुड के चिर परिचित एक्टर्स में गिने जाने लगे हैं। लेकिन विनीत कुमार सिंह ने अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया है। अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के जरिए विनीत सिंह को फेम मिला था। इस फिल्म में विनीत सिंह की काफी सराहना हुई थी। इसके बाद कई फिल्मों में लीड हीरो का किरदार भी विनीत सिंह निभा चुके हैं। अब एक बार फिर से फौजी की वर्दी में एक्शन के मोड में नजर आ रहे हैं। विनीत कुमार सिंह की ये फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन