1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस मशहूर डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, जीते थे 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

इस मशहूर डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, जीते थे 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

 Published : Feb 25, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 02:25 pm IST

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिग्गज फिल्ममेकर कुमार साहनी का निधन हो गया है। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों समते कई बेहतरी फिल्मों को डायरेक्ट किया और उसकी कहानी लिखी। कुमार साहनी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 Director Kumar Shahani - India TV Hindi
नहीं रहे ये मशहूर डायरेक्टर Image Source : DESIGN

मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि डायरेक्टर कुमार शाहनी का निधन हो गया है। उन्होंने 83 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों के मुताबिक साहनी पिछले काफी समय से बीमार थे और उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था, जिसकी वजह से अब वो दुनिया को छोड़ गए। बता दें कि कुमार शाहनी 'माया दर्पण', 'कस्बा' 'तरंग' और 'ख्याल गाथा'  जैसी फिल्मों के निर्देशक के लिए जाने जाते थे। वहीं निर्देशक के अलावा कुमार ने लेखक और शिक्षक के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई। कुमार साहनी के निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। वहीं सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

निर्माता-निर्देशक नील माधव पंडा ने जताया शोक

फ़िल्म 'आई एम कलाम' जैसी कई फिल्मों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी निर्माता-निर्देशक नील माधव पंडा ने कुमार शाहनी के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है - 'जीवन के कैनवास को सिनेमाई महारत से चित्रित करने वाले दूरदर्शी फिल्म निर्माता कुमार शाहनी का निधन हो गया है। सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपकी कलात्मकता सदैव प्रेरणा देती रहेगी।'

कुमार साहनी के बारे में

बता दें कि कुमार साहनी का जन्म 7 दिसंबर 1940 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत लरकाना में हुआ था। लेकिन बाद में वो अपने परिवार के साथ मुंबई चले गए। कुमार शाहनी ने निर्मल वर्मा की कहानी पर आधारित ‘माया दर्पण’ बनाई थी। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इसके बाद कुमार शाहनी ने ‘तरंग’, ‘ख्याल गाथा’, ‘कस्बा’ और ‘चार अध्याय’ समेत कई सामांतर फिल्मों को डायरेक्ट किया था।

जीते थे 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

वहीं कुमार साहनी ने न सिर्फ नेशनल अवॉर्ड जीते बल्कि अलग-अलग समय में उन्होंने 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते। साल 1973 में आई फिल्म ‘माया दर्पण’, 1990 में आई ‘ख्याल गाथा’ और 1991 में आई ‘कस्बा’ के लिए उन्होंने उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते।

ये भी पढ़ें:

शाहरुख खान के गाने पर झूमे इस साउथ सुपरस्टार के बेटे, वायरल वीडियो में क्यूटनेस देख फिदा हुए फैंस

राहुल वैद्य और दिशा परमार की बेटी का क्यूट वीडियो हो रहा वायरल, गाय संग खेलती नजर आईं नन्हीं नव्या

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन