1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के गाने पर झूमे इस साउथ सुपरस्टार के बेटे, वायरल वीडियो में क्यूटनेस देख फिदा हुए फैंस

शाहरुख खान के गाने पर झूमे इस साउथ सुपरस्टार के बेटे, वायरल वीडियो में क्यूटनेस देख फिदा हुए फैंस

 Published : Feb 25, 2024 01:55 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 01:55 pm IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बेटे अयान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद ही क्यूट अंदाज में शाहरुख की फिल्म 'डंकी' का गाना लुट पुट गया गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Shah Rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख के गाने पर झूमे इस सुपरस्टार के बेटे Image Source : DESIGN

शाहरुख खान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के फैंस के दिलों के बादशाह हैं। ये तो सब जानते है कि शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर के हर एक कोने में मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ फिल्म के सुपरस्टार का बेटा भी शाहरुख का बहुत बड़ा फैन है। हम जिसक एक्टर के बेटे की बात करे रहे हैं वो है साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बेटे अयान। हाल ही में अयान का एक वीडियो सामने आया है जो कि धड़ल्ले से सोशल मीडीया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अयान शाहरुख की फिल्म 'डंकी' का गाना लुट पुट गया गाते हुए नजर आ रहे हैं। 

शहरुख के फैंन है इस सुपरस्टार के बेटे

पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन की फैंन फोलोइंग काफी जबरदस्त है इस बात से तो हर कोई वाकिफ है। एक्टर को फिल्म पुष्पा में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शक ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद से उनके फैन फॉलोइंग में भी जबरजस्त इजाफा हुआ। लेकिन बता दें कि जिस साउथ सुपरस्टार का पूरा दुनिया फैंन है उनका बेटा बाॅलीवुड के किंग खान का फैन है। इसका अंदाजा आप अल्लू अर्जुन के बेटे के इस वीडियो को देखकर ही लगा सकते हैं। देखिए वीडियो में किस तरह अयान 'लुट पुट गया' गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अयान अपने क्यूटनेस से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनका से क्यूट अंदाज फैंस को काफी पंसद आ रहे है। अयान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धामाल मचा रहा है। 

अल्लू अर्जुन के परिवार के बारे में

बता दें कि अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से 2011 में शादी की थी। शाद के बाद एक्टर के दो बच्चे हैं। एक्टर ने अपनी बेटी का नाम अरहा और बेटे का नाम अयान रखा है। एक्टर को दोनों ही बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। दोनों बच्चे अभी काफी छोटे और क्यूट है। हालांकि अल्लू अर्जुन हमेशा अपनी फैमिली संग फोटो शेयर करते रहते है, जिसमें उनके बच्चें की क्यूटनेस देखते ही बनती है। 

डंकी के बारे में

वहीं बात शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' की करे तो बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। कलाकारों में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। फैंस से फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं फिल्म के गाने लुट पुट गया को भी दर्शकों ने काफी पंसद किया था। 

ये भी पढ़ें:

फैंस ने खोज निकाला रणबीर कपूर का सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट? दावे के साथ दिखाया सबूत

सीमेंट से सनी एक्ट्रेस का शूटिंग के वक्त हुआ बुरा हाल, ठंड से कांपती हुई आईं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन