1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Met Gala 2023: मेट गाला में सेलेब्स का लुक देख फटी रह जाएंगी आंखें, आलिया ने लूटी महफिल

Met Gala 2023: मेट गाला में सेलेब्स का लुक देख फटी रह जाएंगी आंखें, आलिया ने लूटी महफिल

 Published : May 02, 2023 06:28 am IST,  Updated : May 02, 2023 07:25 am IST

met gala theme: मेट गाला 2023 की थीम 'Karl Lagerfeld: A Line of Beauty' है। इस साल की थीम दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड की विरासत पर आधारित है।

Alia Bhatt In Met Gala 2023- India TV Hindi
Alia Bhatt In Met Gala 2023 Image Source : INSTAGRAM/SHAHEENB

Alia Bhatt In Met Gala 2023: बॉलीवुड की चुलबुली खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर अपने एंजेल लुक से फैंस को दीवाना बना दिया है। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर आलिया के लुक की फोटो शेयर की है जिसमें Alia Bhatt किसी परी से कम नहीं दिख रही हैं। शाहीन भट्ट ने भी आलिया की फोटोज शेयर कर कैप्शन में उन्हें परी कहा है। आलिया भट्ट इस साल पहली बार मेट गाला ईवेंट में पहुंची हैं। 

आलिया भट्ट का मेट गाला लुक

आलिया भट्ट ने जाने माने डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की हुई व्हाइट गाउन ड्रेस पहनी है। आलिया भट्ट ने बताया कि इस ड्रेस को बनाने में भारत के 1 लाख मोतियों का प्रयोग किया गया है। प्रबल गुरुंग की ड्रेस में आलिया भट्ट मेट गाला के कार्पेट पर जादू चलाने में कामयाब रही हैं।  आलिया भट्ट ने अपने मेट गाला लुक की कई फोटोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आलिया भट्ट ने तस्वीरों के साथ एक खास पोस्ट भी शेयर किया है। आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं हमेशा से ऑइकोनिक ब्राइड्स की दीवानी रही हूं। सीजन दर सीजन, कार्ल लेगरफेल्ड की प्रतिभा सबको मोहित करती आई है। मेरा लुक आज रात इससे प्रेरित था और विशेष रूप से सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के चैनल ब्राइडल लुक से।'

आलिया की ड्रेस में 1 लाख मोती

आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो ऑथेनटिक लगे... इसलिए मैंने गर्व से भारत में निर्मित 100,000 मोतियों की कढ़ाई से बनी इस ड्रेस को पहना है। मुझे अपने इस पहले मेटगाला ड्रेस को पहनकर बहुत गर्व हो रहा है। एक लड़की के पास कभी भी बहुत सारे मोती नहीं हो सकतीं। एक लड़की के पास कभी भी बहुत सारे मोती नहीं हो सकतीं। लुक को कंप्लीट करने के लिए बिल्कुल सही accessories ये मोतियों का बना हुआ bow है जो मेरे बालों में लगा है।' आलिया इस ईवेंट में शामिल होने के लिए अकेली ही न्यूयॉर्क पहुंची हैं, वहीं मुंबई में उनकी बेटी राहा का ख्याल रणबीर कपूर रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Isha ambani met gala 2023: मेट गाला में बला की खूबसूरत लगीं ईशा अंबानी, पीछे रह गईं प्रियंका और आलिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन