1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस को जबरन किया KISS, रियलिटी शो में ढूंढी दुल्हन, फिर भी सिंगल है करोड़पति सिंगर, मना रहा 48वां बर्थडे

एक्ट्रेस को जबरन किया KISS, रियलिटी शो में ढूंढी दुल्हन, फिर भी सिंगल है करोड़पति सिंगर, मना रहा 48वां बर्थडे

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 10, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jun 10, 2025 07:11 am IST

Mika Singh Birthday : मीका सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी लाइफस्टाइल और कई विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प पहलुओं पर नजर डालते हैं।

Mika Singh- India TV Hindi
मीका सिंह। Image Source : INSTAGRAM

मीका सिंह उन सिंगर्स में से हैं, जो अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने गानों और लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ ही वह कुछ विवादों के चलते भी चर्चा में रहे। कभी एक्ट्रेस को जबरन किस करने को लेकर तो कभी स्वयंवर में दुल्हन ढूंढने तक, मीका कई बार कई ऐसी वजहों से लाइमलाइट में आ गए, जो विवाद की वजहें बनीं। आज यानी 10 जून को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मीका कभी भजन, कीर्तन गाया करते थे। उनके करियर को शुरू करने में उनके बड़े भाई दलैर मेहंदी का हाथ था, जो खुद भी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं। आज मीका के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं पर नजर डालते हैं।

मीका सिंह का पहल गाना

कभी भजन, कीर्तन में गाना गाकर अपना खर्चा चलाने वाले मीका सिंह को बॉलीवुड तक लाने में उनके भाई दलैर मेहंदी का हाथ रहा। उनका पहला गाना 1998 में आया 'सावन में लग गई आग' था, जिसके रिलीज होते ही वह रातों-रात मशहूर हो गए। हालांकि, कभी मीका को अपनी आवाज के चलते काफी ट्रोल भी किया गया, जिसे लेकर वह एक बार प्रियंका चोपड़ा के सामने ही रो पड़े थे। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन दिनों को याद करते हुए मीका ने कहा था- 'मैं एक बार शो में 'बड़े अच्छे लगते हैं' गा रहा था। उस वक्त प्रियंका मेरे बगल में बैठी थीं और मैं खुद को सुनकर इतना खुश हुआ की रो पड़ा। मुझे वो समय याद आ गया, जब लोग कहते थे- तू कौन सा तानसेन की औलाद है?'

राखी सावंत को जबरन किया किस

मीका सिंह 2006 में तब विवादों में आ गए, जब उन्होंने अपनी ही बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को जबरन किस कर लिया। मीका की इस हरकत से राखी हैरान रह गई थीं। उन्होंने सिंगर के खिलाफ केस भी किया था। इसे लेकर लंबे समय तक उनके और राखी के बीच अनबन रही। हालांकि, बाद में राखी और मीका ने यह मामला सुलझा लिया और अब दोनों एक-दूसरे को अपना दोस्त बताते हैं।

रियेलिटी शो में ढूंढी दुल्हनिया

मीका सिंह 2022 में अपने रियेलिटी शो को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे, जिसमें वह अपने लिए दुल्हनिया ढूंढने निकले थे। इस शो में 12 लड़कियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन मीका ने वाइल्ड कार्ड एंट्री और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हन चुन लिया। शो के बाद दोनों कुछ समय तक साथ-साथ दिखाई दिए, लेकिन फिर दोनों ने शादी नहीं की और आखिरकार अलग हो गए। दोनों ने अपने रिश्ते पर फुल स्टॉप लगा दिया और अब एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।

मीका सिंह का प्राइवेट आइलैंड

बता दें, मीका सिंह एक प्राइवेट आइलैंड के मालिक भी हैं। सिंगर ऐसे पहले सेलिब्रिटी हैं जो एक प्राइवेट आइलैंड के मालिक हैं। मीका ने अपने प्राइवेट आइलैंड की कुछ झलकियां भी दिखाई थीं, जिसमें वह मोटरबोट की सवारी करते देखे गए थे। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में अन्य विवरण भी बताए थे, हालांकि संपत्ति की कीमत और स्थान से पर्दा नहीं उठाया। द्वीप के अलावा मीका ने सात नावें और दस घोड़े खरीदकर सबको चौंका दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन